Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश
Asha Bhosle Last Wish: भारतीय संगीत जगत इस समय गहरे शोक में डूबा हुआ है। अपनी जादुई आवाज से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से न सिर्फ फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि पूरा देश भावुक हो उठा है।
मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से हुई आशा भोसले की मौत
जानकारी के अनुसार गत 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) की रात उनकी तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में हार्ट अटैक की खबरें सामने आई थीं लेकिन बाद में उनकी पोती ने इन खबरों को गलत बताया था और सीने में संक्रमण की बात कही थी।

12 अप्रैल 2026 को दुनिया को कहा अलविदा
डॉक्टरों की देखरेख में आशा भोसले का इलाज चल रहा था लेकिन आखिरकार मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने आज यानी 12 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
आखिरी दम तक म्यूजिक को लेकर रहीं एक्टिव
भले ही आशा पारेख की उम्र 90 के पार थी लेकिन उनका संगीत के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। वह लगातार म्यूजिक प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रहीं और स्टेज परफॉर्मेंस भी करती थीं। 90 साल की उम्र में लाइव परफॉर्म कर उन्होंने ये साबित कर दिया था कि कला के लिए उम्र महज एक संख्या है। हालांकि उन्होंने फिल्मों में गाना काफी हद तक कम कर दिया था लेकिन उनकी आवाज की चमक बरकरार थी।
क्या थी आशा भोसले की आखिरी इच्छा?
-अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भी आशा भोसले के दिल में सिर्फ संगीत ही बसता था। उन्होंने एक पॉडकास्ट में अपनी अंतिम इच्छा शेयर करते हुए कहा था कि वह गाते-गाते ही इस दुनिया से विदा लेना चाहती हैं।
-एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि गाना ही उनकी जिंदगी है और उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इसी बात में होगी कि उनकी अंतिम सांस भी सुरों के बीच निकले।
-आशा भोसले ने अपने लंबे करियर को याद करते हुए कहा था कि बचपन से लेकर अब तक उनकी पूरी जिंदगी संगीत में ही बीती है। उन्होंने कहा था- अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है। गाना मेरी लाइफ है। बचपन से गाया है। 3 साल से क्लासिकल गा रही हूं, बाबा ने सिखाया था। पूरी जिंदगी उसमें चली गई है।
-आशा भोसले ने आगे कहा था- फिल्म लाइन में 82 साल हो गए हैं। अभी जाके ये इच्छा है कि गाते गाते मेरा दम निकले। मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं।
आखिरी बार इस खास मौके पर आई थीं नजर
आशा भोसले सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देती थीं लेकिन खास मौकों पर उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन जाती थी। उन्हें आखिरी बार गत 5 मार्च 2026 को एक शादी समारोह में देखा गया था, जहां वह बेहद सादगी और गरिमा के साथ नजर आई थीं। ये शादी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की थी, जिसमें उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा था।
देशभर से उमड़ा शोक, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
आशा भोसले के निधन की खबर ने हर किसी को भावुक कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और संगीत प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावभीनी विदाई दी है।
13 अप्रैल 2026 को होगा अंतिम संस्कार
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आगामी 13 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में आशा भोसले का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सिंगर के पार्थिव शरीर को उनके घर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां फैंस और करीबी उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे।
सुरों में जिंदा रहेगी आशा ताई की विरासत
आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज, उनके गीत और उनकी अद्भुत कला हमेशा जिंदा रहेगी। उनकी अधूरी रह गई अंतिम इच्छा आज हर संगीत प्रेमी के दिल को छू रही है क्योंकि वह सिर्फ एक गायिका नहीं बल्कि संगीत की एक ऐसी पहचान थीं, जो कभी खत्म नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications