MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा
MI vs RCB: विराट कोहली ने एक बार फिर आईपीएल में इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज़ हासिल नहीं कर सका था। इस मुकाबले में कोहली ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई कर दी।
उन्होंने मुंबई के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए और वे किसी एक टीम के खिलाफ इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में टॉप बल्लेबाज केएल राहुल थे, जिनको अब विराट कोहली ने पछाड़ दिया है।

हाल ही में विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने कुल रन 1,188 तक पहुंचा दिए और इस तरह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 1,161 रन बनाए थे।
बड़े कीर्तिमान की तरफ कोहली
विराट कोहली आईपीएल में एक बड़े कीर्तिमान की तरफ बढ़ रहे हैं। कोहली ने पहले ही 8800 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है और अब 9000 रनों से महज 200 रन ही दूर हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह आईपीएल में इस कीर्तिमान तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। यह धाकड़ कीर्तिमान वह इसी सीजन में हासिल कर लेंगे।
विराट कोहली ने 50 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनका यह सातवां अर्धशतक है। मुंबई के विरुद्ध सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज का नाम केएल राहुल है। राहुल ने यह कारनामा कुल 9 बार किया है, उनके अलावा सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर ने 7-7 बार मुंबई के खिलाफ फिफ्टी जमाई है।
रजत पाटीदार की फिफ्टी
कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने भी धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन फिफ्टी जमाई। उन्होंने महज 19 गेंदों में ही अर्धशतक जमा डाली। वह आरसीबी के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर्स में जगह बना ली। आरसीबी के लिए सबसे तेज फिफ्टी रोमारियो शेफर्ड के नाम है, उन्होंने 14 गेंदों में चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक जमाया था।
आरसीबी ने खड़ा किया विशाल स्कोर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। फिल सॉल्ट ने सर्वाधिक 78 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने कुल 36 गेंदों का सामना किया। रजत पाटीदार ने 53 और टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए।
-
MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में पसरा मातम, मुंबई-आरसीबी प्लेयर्स ने बांधी काली पट्टी, क्या है कारण -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 11 April: PBKS vs SRH, पंजाब-हैदराबाद मैच में कौन पड़ा किस पर भारी? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 April: पंजाब-हैदराबाद के बीच कौन जीता आज के मैच का टॉस? -
Vaibhav Suryavanshi के लिए खुला टीम इंडिया का दरवाजा? क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 10 April: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs आरसीबी -
Kal Ka Match Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, केकेआर या लखनऊ किसने मारी बाजी? -
CSK vs DC: आयुष म्हात्रे को क्यों किया गया रिटायर्ड आउट? क्या था इस फैसले का मुख्य कारण -
CSK Vs DC: लगातार फ्लॉप होने के बाद दिल्ली के खिलाफ गरजा सैमसन का बल्ला, ठोक दिया धमाकेदार शतक -
RR vs RCB Weather: क्या राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा गुवाहाटी में आज मौसम -
LSG और GT में सारा तेंदुलकर किसे कर रहीं सपोर्ट, मजेदार रिएक्शन से आया जवाब- VIDEO -
RR vs RCB: राजस्थान-आरसीबी मैच में बारिश से देरी के बाद क्यों नहीं कटे ओवर? ख़ास वजह आई सामने -
RR vs RCB: वैभव सूर्यवंशी ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर कई कीर्तिमान किए अपने नाम












Click it and Unblock the Notifications