LPG Price Delhi Today: 14 अप्रैल को क्या हैं गैस सिलेंडर के दाम? जानें घरेलू से कमर्शियल तक पूरी रेट लिस्ट
LPG Price Today in Delhi: दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर लोगों के मन में हमेशा सवाल बना रहता है, खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दामों में उतार-चढ़ाव जारी हो।
14 अप्रैल 2026 की ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दामों में पिछले महीने बड़ा इजाफा देखने को मिला था।

Domestic Commercial LPG Price in Delhi: दिल्ली में आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट?
इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में सिलेंडरों के नवीनतम भाव इस प्रकार हैं:
घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 Kg): आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹913.00 पर बरकरार है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि मार्च 2026 में वैश्विक कारकों के चलते इसमें ₹60 की बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसके बाद से कीमतें फिलहाल स्थिर हैं।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 Kg): कमर्शियल सेगमेंट में इस महीने बड़ा झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 पर पहुंच गई है। 1 अप्रैल को इसमें ₹195.50 की भारी वृद्धि की गई थी।
छोटा घरेलू सिलेंडर (5 Kg): 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत आज ₹317.50 है।
Delhi में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इफाजा
अप्रैल महीने में कमर्शियल गैस की कीमतों में लगभग ₹196 की वृद्धि के बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। व्यापारियों का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने से खान-पान की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम आदमी की थाली पर पड़ रहा है।
भले ही अप्रैल में घरेलू गैस के दाम नहीं बढ़े, लेकिन पिछले महीने यानी मार्च 2026 में घरेलू उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा था। तब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा किया गया था। आज के ₹913 के भाव उसी बढ़ोतरी का परिणाम हैं।
क्या आगे और बढ़ेंगे LPG सिलेंडर के दाम?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक राजनीतिक तनाव, विशेषकर मिडिल ईस्ट में जारी संकट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल मार्गों की घेराबंदी के फैसलों के कारण आने वाले दिनों में ऊर्जा की कीमतें और बढ़ सकती हैं। ऐसे में मई महीने की समीक्षा में घरेलू गैस की कीमतों में भी बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications