Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई

Asha Bhosle Net Worth and Successor: भारतीय संगीत जगत की सबसे पॉपुलर और बहुमुखी आवाज़ों में से एक, दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल 2026 (रविवाार) को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया और 13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी शमशान घाट पर राजकीय सम्‍मान के साथ उनका अंतिम विदाई दी गई।

आशा भोसले बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं और उन्हें शनिवार को गंभीर हालत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और रात में तबीयत ज्‍यादा बिगड़ने पर उनहें आईसीयू में ट्रांसफर कर दिया गया था। आशा भोसले के निधन की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की है। महाराष्‍ट्र सरकार ने बताया कि आशा ताई का अंतिम संस्‍कार सोमवार को मुंबई में राजकीय सम्‍मान से किया जाएगा।

Asha Bhosle Net Worth

शोक में डूबे संगीत प्रेमी

सात फिल्मफेयर पुरस्कार और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित आशा भाेसले के निधन की खबर सुन फिल्‍म इंस्‍टस्‍ट्री और संगीत प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत में एक युग का अंत हो गया है। हालांकि वो अपनी सुरीली आवाज़ और गानों के जरिए हमेशा प्रशंसकों के बीच जिंदा रहेंगी। उनकी गायकी ने प्लेबैक गायन को एक नई परिभाषा दी थी।

आशा भोसले ने गाए हैं 12,000 से ज्यादा गाने

हिंदी फिल्म संगीत में आशा भोसले का कद अक्सर उनकी बड़ी बहन, स्वर्गीय लता मंगेशकर के बाद दूसरे नंबर पर देखा जाता रहा। आशा ताई अपनी बहुमुखी और "सोप्रानो" आवाज़ के लिए जानी जाती हैं, जिसने उन्हें हर शैली में खास पहचान दिलाई। उन्होंने ग़ज़ल, भजन, शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, कव्वाली और रवींद्र संगीत से लेकर फिल्मी और पॉप संगीत तक में शानदार योगदान दिया है। 20 से अधिक भारतीय और विदेशी भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर उन्होंने अपने संगीत करियर को अद्वितीय बना दिया है।

कितनी संपत्ति छोड़ गई हैं आशा भाेसले?

मीडिया रिपोर्ट में आशा भोसले की कुल संपत्ति लगभग ₹150 से ₹200 करोड़ बताई जा रही है। इसी वजह से उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला गायकों में गिना जाता रहा है।

आशा भोसले की सिंगिंग और रॉयल्टी से की कमाई

यह कमाई सिर्फ सिगिंग से ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग स्रोतों और निवेशों से आती रही है। अपने लंबे करियर में उन्होंने 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। इन गानों से मिलने वाली रॉयल्टी, लाइव शो और अंतरराष्ट्रीय टूर उनकी आय का बड़ा हिस्सा रहे हैं। उनकी आवाज़ ने उन्हें न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में पहचान दिलाई है। उम्र संबंधी दिक्‍कतों के कारण हाल ही में उन्‍होंने दा गाने नहीं गाएं, फिर भी उनकी इनकम लगातार रॉयल्टी, निवेश और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से होती रही।

आशाज़' रेस्टोरेंट की म‍ालिक आशा भोसले

संगीत के अलावा उन्होंने बिज़नेस की दुनिया में भी कदम रखा। साल 2002 में शुरू हुई उनकी रेस्तरां चेन 'आशाज़' आज मिडिल ईस्‍ट और यूके में 14 से ज्यादा आउटलेट्स के साथ चल रही है। यह रेस्टोरेंट अपने असली भारतीय स्वाद के लिए काफी मशहूर है और उनकी कमाई में अच्छा इजाफा करता है।

आशा भोसले के नाम पर कितनी है प्रॉपर्टी?

आशा भोसले की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में भी लगा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब ₹80 से ₹100 करोड़ तक की रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। मुंबई के प्रभुकुंज अपार्टमेंट में उनका निवास भी इनमें शामिल है। साल 2025 में उन्होंने पुणे का एक लक्जरी अपार्टमेंट ₹6.15 करोड़ में बेचा, जिससे उनकी संपत्ति में और इज़ाफा हुआ।

आशा भोसले के सम्मान और अन्‍य उपलब्ध्यिां

अपने शानदार करियर में उन्हें कई बड़े सम्मान मिले हैं, जैसे पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार। उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।

आशा भोसले के कितने बच्‍चे है?

आशा भोसले तीन बच्‍चों की मां हैं। आशा भोसले के सबसे बड़े बेटे, हेमंत भोसले जो पेशे से पायलट और एक प्रतिभाशाली संगीतकार भी थे। 28 सितंबर, 2015 को 66 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड में उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और भारत से दूर स्कॉटलैंड में ही रह रहे थे। दूसरी संतान उनकी बेटी वर्षा भोसले थीं, जिन्होंने पत्रकार और गायिका के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। दुखद रूप से, उन्होंने वर्ष 2012 में आत्महत्या कर ली थी। वहीं, आनंद भोसले आशाजी के तीसरे और सबसे छोटे बच्चे हैं।

आशा भोसले की संपत्ति का कौन है उत्‍तराधिकारी?

आशा भोसले की संपत्ति का आधिकारिक उत्तराधिकारी घोषित होने की जानकारी साझा नहीं की गई है। उनकी संपत्ति का बंटवारा भारतीय उत्तराधिकार कानून और उनकी वसीयत के अनुसार होगा। अगर उन्होंने वसीयत बनाई होगी, तो संपत्ति उसी के अनुसार उनके चुने हुए वारिसों को मिलेगी, और अगर वसीयत नहीं होती है तो कानूनी रूप से उनके सबसे नजदीकी परिजनों में संपत्ति बांटी जाएगी।

क्‍या बेटे आनंंद को मिलेगी मां आशा भोसले की पूरी संपत्ति?

उनके परिवार में उनके बेटे हेमंत भोसले और आनंद भोसले प्रमुख उत्तराधिकारी हो सकते हैं। याद रहे दिवंगत गायिका आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले का निधन हो चुका है, इसलिए उनके हिस्से का अधिकार उनके कानूनी वारिसों को मिलेगा। फिलहाल यह पूरी तरह भविष्य की कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर है कि उनकी संपत्ति का अंतिम उत्तराधिकारी कौन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+