LPG Price Today: '5 किलो वाले सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट', क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें आज का रेट

LPG Price Today: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत में LPG की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अभी भी लोगों के मन में डर है लेकिन इसे दूर करने के लिए लगातार भारत सरकार प्रयास कर रही है , इसी के मद्देनजर उसने 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडरों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है और उसे लेकर एक नया अपडेट भी जारी किया है।

जिसके मुताबिक अब 'छोटू' सिलेंडर को हर 9 दिनों के अंतराल पर दोबारा रिफिल कराया जा सकता है लेकिन ये शहरी लोगों केो लिए है।जबकि गांव में रहने वाले लोग 5 किलो वाला सिलेंडर को 16 दिनों के अंतराल पर रिफिल कर सकते हैं।

LPG Price Today

अगर रेट की बात करें तो आज एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत है।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

जबकि 5 किलो सिलेंडर का दाम दाम दिल्ली में Rs. 317.50 है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने हर राज्य को प्रवासी मज़दूरों को बांटने के लिए दिए जा रहे 5 किलो वाले LPG सिलेंडरों की रोज़ाना की मात्रा दोगुनी कर दी है।23 मार्च से अब तक, लगभग 7.8 लाख 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर बेचे जा चुके हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि फरवरी महीने में रोज़ाना औसतन 7,700 सिलेंडरों की बिक्री के मुकाबले, सोमवार को पूरे देश में 1.06 लाख से ज़्यादा 5 किलो वाले सिलेंडर बेचे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+