Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं बारिश तो कहीं गर्मी ने लोगों को तंग किया हुआ है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज नौ राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका है को वहीं कुछ राज्यों भीषण गर्मी के लिए अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग ने सभी से सेहत का ख्याल रखने की अपील भी की है।

आईएमडी के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों में रेन अलर्ट है तो वहीं दूसरी ओर यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा में 14 अप्रैल को भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में बारिश बरपाएगी कहर

दिल्ली-एनसीआर में 14 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद, अगले चार दिनों तक, यानी 15 से 18 अप्रैल के बीच, आसमान साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी, पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तो वहीं 15 से 18 अप्रैल के दौरान, अधिकतम तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

UP में बारिश की संभावना नहीं

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में गर्मी का 'रौद्र रूप' देखने को मिलेगा और लू वाली हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, बरेली, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर में भी भीषण गर्मी का अनुमान है।

Rajasthan में हिटवेव की संभावना

राजस्थान में 14 और 15 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, बल्कि यहाँ भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जाएगा। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, झालावाड़, भीलवाड़ा, नागौर, धौलपुर, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही और डूंगरपुर में हिटवेव की संभावना नजर आ रही है।

पूर्वोत्तर में भी रेन अलर्ट

सिक्किम में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में हल्की बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में 14 अप्रैल को लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। पटना में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सिवान, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भीषण गर्मी पड़ेगी।

हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम

गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, पंचकुला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, फतेहाबाद और रोहतक जैसे जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। चंडीगढ़ में कल (15 अप्रैल) अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में होगी भारी बरसात

उत्तराखंड के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, ऋषिकेश, रुड़की, नैनीताल, अल्मोड़ा और चमोली में बारिश की संभावना है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Jammu Kashmir में तूफान का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में 14 अप्रैल को बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फराबाद, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा, श्रीनगर, कठुआ और उधमपुर जैसे जिलों में बारिश की चेतावनी है। इन बारिशों के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+