VIDEO: 'एलियंस हमें देख रहे, इसका 100 प्रतिशत सबूत', दो दिन तक आसमान में दिखी UFO जैसी चीज
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: अंतरिक्ष में इतने ग्रह और तारें हैं कि उनकी गिनती करना संभव नहीं है। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है। अगर हां, तो किस ग्रह पर? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिक दशकों से जुटे हैं, लेकिन अभी तक उनके हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि कई बार पृथ्वी पर एलियंस के यान (यूएफओ) को देखे जाने का दावा किया गया। (वीडियो-नीचे)

अज्ञात व्यक्ति ने पोस्ट किया वीडियो
अब मैरीलैंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने दो दिनों तक यूएफओ देखे जाने का दावा किया। इसके अलावा कुछ विशेषज्ञों ने 100 प्रतिशत दावे के साथ कहा है कि एलियंस हमें देख रहे हैं। इसका प्रमाण उनके पास मौजूद हैं। ताजा वीडियो अमेरिकी राज्य के एक अज्ञात व्यक्ति ने पोस्ट किया है। जिसमें उसके घर के बाहर दो दिन तक असामान्य दृश्य दिखा।

पेड़ों के ऊपर रहस्यमयी चीज
वीडियो में पेड़ों के ऊपर एक अजीब सी चीज को मंडराते हुए देखा गया। जिससे रोशनी निकल रही थी। साथ ही एक आदमी कह रहा कि उसने ऐसी चीज पहले कभी नहीं देखी। एक चश्मदीद ने बताया कि रहस्यमयी चीज से रोशनी तो आ रही थी, लेकिन कोई आवाज नहीं थी। वो विमान या अन्य उड़ने वाली चीजों से एकदम अलग है।

यूएफओ जैसी ही थी रहस्यमीय चीज
शख्स ने आगे कहा कि मैं हफ्ते में कई बार एक ही पैदल मार्ग पर जाता हूं। उस रात को मैंने बहुत ही अलग चीज को देखा। साथ ही उसे रिकॉर्ड कर लिया। दो रातों के बाद वो नहीं दिखा। वहीं यूएफओ साइटिंग्स डेली पर विश्लेषण करते हुए स्कॉट सी. वारिंग ने दावा किया कि यूएफओ वैसा ही था जैसा कुछ दिन पहले मिनेसोटा में देखा गया था।

सफेद गोला दिखा
उन्होंने कहा कि वीडियो में एक सफेद गोला दिख रहा, जिसे एक आदमी ने उस वक्त देखा था, जब वो टहलने गया था। वो यूएफओ की तरह मंडरा रहा था। साथ ही ऐसा लग रहा था कि वो हमें देख रहा है। उनके मुताबिक ये बहुत ही आश्चर्यजनक है कि एक यूएफओ दो दिन तक एक ही इलाके में मंडराता रहा। ये दिनों से ज्यादा वक्त तक इस क्षेत्र में घूमा, लेकिन दो अलग-अलग राज्यों में। ऐसे में 100% सबूत है कि एलियंस हमें देख रहे हैं।

दूसरे शख्स का दावा अलग
मिनेसोटा में देखे जाने की बात चश्मदीद गवाह स्टेसी ने भी कही, लेकिन वो मानते हैं कि रहस्यमयी चीज एक उपग्रह थी। उन्होंने कहा कि वो दूर से उपग्रह लग रहा था, लेकिन बाद में वो बादलों में छिप गया। ऐसे में एलियंस वाली बात में ज्यादा दम नहीं है।

उपग्रह था तो फिर क्यों नहीं दिखा
वहीं दूसरी ओर उपग्रह वाली थ्योरी पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। एक विशेषज्ञ ने पूछा कि उपग्रह पृथ्वी के बाहर एक तय कक्ष में लगातार परिक्रम करते रहते हैं। ऐसे में वो दोबारा क्यों नहीं दिखाई दिया। सिर्फ दो दिन तक ही वो रोशनी क्यों दिखी। अगर वो उपग्रह है तो पूर्व में या भविष्य में दिखनी चाहिए। साथ ही इतनी ज्यादा रोशनी कभी भी उपग्रह से नहीं निकलती है। वैसे देखा जाए तो इस वीडियो पर सब अलग-अलग तरह के दावे कर रहे, लेकिन सच्चाई क्या है ये किसी को नहीं पता।












Click it and Unblock the Notifications