एलियंस को लेकर इजरायली- अमेरिकी वैज्ञानिक का सबसे बड़ा दावा, धरती पर आने को लेकर खोले ऐसे राज
Alien News: एलियंस को लेकर तमाम ऐसे-ऐसे दावे अब तक सामने आ चुके हैं, जिसको लेकर लोगों के अंदर दूसरे ग्रह के प्राणियों के लिए रोचकता रहती है। अमेरिका, इजराइल, रूस सहित कई ऐसे देश हैं, जो एलियंस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करते हैं। इस कड़ी में अब एक इजरायली-अमेरिकी खगोलशास्त्री एवी लोएब (Avi Loeb) ने नया दावा किया है।
क्या वाकई एलियंस हैं या नहीं? इसे लेकर दुनियाभर के साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स लगातार अपने रिसर्च में जुटे हुए हैं। हालांकि एलियंस के दावों को लेकर अभी तक किसी तरह के पुख्ता सबूत नहीं हैं, लेकिन समय-समय पर वैज्ञानिकों के दावे लोगों के अंदर हैरत पैदा कर देते हैं।

अब ऐसा ही कुछ दावा 'एलियन हंटर' कहे जाने वाले एवी लोएब (Avi Loeb) ने किया है, जिनके मुताबिक एलियंस गुप्त तरह से धरती पर आए होंगे।
सीक्रेट तरीके से आएं होंगे एलियंस
एलियंस के वजूद को साबित करने की कोशिश में जुटे वैज्ञानिक एवी लोएब ने बड़ा दावा करके दुनिया को हैरत में डाल दिया है। उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री में दावा किया है कि यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) में बनाए गए हिडेन डायमेंशंस (छिपे हुए आयामों) की सहायता से एलियंस गुप्त तरीके से धरती पर आए होंगे।
वैसे तो एवी लोएब विवादों से अछूते नहीं हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के खगोलभौतिकीविद् ने ब्लैक होल, गामा-किरण विस्फोट, प्रारंभिक ब्रह्मांड और अपने क्षेत्र के अन्य मानक विषयों पर अग्रणी और उत्तेजक शोध किया है। लेकिन एक दशक से भी अधिक समय से वह एक अधिक विवादास्पद विषय पर भी चर्चा कर रहे हैं यानी कि एलियंस, जिसमें उन्हें ढूंढना भी शामिल है।
ब्रह्मांड सबसे पहले कैसे बना? पता लगेगा
दरअसल, CERN संगठन के वैज्ञानिक जिनेवा में बिग बैंग की स्थितियों को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। बिग बैंग यानी जोरदार धमाका ब्रह्मांड की रचना का एक वैज्ञानिक सिद्धांत है। इसके लिए वह लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (जो कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली पार्टिकल एक्सिलेटर) का यूज कर रहे हैं। इसके जरिए उन्हें भरोसा है कि ब्रह्मांड कैसे बना, यह पता चल पाएगा।
प्रोफेसर लोएब ने 'द पैरानॉर्मल यूएफओ कनेक्शन' डॉक्यूमेंट्री में सजेशन दिया कि एलियन हम धरती पर रहने वाले लोगों से कहीं अधिक दूर हो सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि संभव हो कि वो पहले से ही अरबों सालों से डायमेंशन होपिंग तकनीक पर काम कर रहे होंगे।
इसी के साथ प्रोफेसर लोएब ने यह भी कहा कि अगर एलियन टेक्नीकी हम तक पहुंचने में सक्षम हो गई तो हम पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे, क्योंकि यह मौजूदा वक्त में धरती पर हमारे पास वर्तमान तकनीक से अलग होगी।
'चुपचाप धरती पर आते होंगे एलियंस और...'
इतना ही नहीं प्रोफेसर लोएब ने यहां तक कहा कि एलियन गुपचुप तरीके से पृथ्वी पर आते होंगे और हमारे सभी तकनीकी उपकरणों को देखते होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे में मनष्यों की तरफ से हिडेन डायमेंशंस के जरिए यात्रा करने पर किसी भी टकराव की अधिक आशंका पैदा होगी।












Click it and Unblock the Notifications