Indore News: आधा जानवर-आधा इंसान, मध्य प्रदेश में पैदा हुआ अजीबोगरीब 'एलियन'

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बकरी ने एलियन की तरह दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले आपने कभी ऐसी घटना सुनी या देखी हो कि, किसी जानवर ने एलियन के बच्चे को जन्म दिया है।

घटना के बाद बकरी के दुर्लभ मेमन को देखने वालों की भीड़ लग गई है। बकरी का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। वहीं, लोगों की भीड़ इस मेमन की अजीबोगरीब सी शक्ल को देखने उमड़ रही है।

Indore Goat Alien Kid,

इंदौर के चंदन नगर में रहने वाले अनवर खान बकरी पालन करते हैं और इसके साथ ही मजदूरी का काम भी करते हैं। बुधवार सुबह जब खान की बकरी ने 2 बच्चों को जन्म दिया तो उसमें एक मादा और एक नर बच्चा पैदा हुआ। बकरी ने भी शुरू में तो अजीब शक्ल वाले बच्चे को देखकर प्रतिक्रिया नहीं दी।

लेकिन फिर उसे दुलार करने लगी। अनोखे बकरी के एलियन का जन्म को सुनकर चंदन नगर के आसपास के लोग बकरी को देखने अनवर के घर पहुंचने लगे। अनवर के जानकारी अनुसार ज्यादा लोग पहुंचने से दिक्कत तो हो रही है लेकिन अच्छा भी लग रहा है कि इस बहाने वह देश में प्रसिद्ध हो जाएं।

अनवर और उसके परिवार ने बकरी का नाम रानी रखा है। अनवर के अनुसार बकरी मालवी नस्ल की है। वहीं लोग कह रहे हैं कि इस तरह से दिखने वाला बकरी का बच्चा संभवत मध्य प्रदेश में पहली बार देखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+