Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेक्सिको संसद में दिखे एलियन की सच्चाई क्या है? अमेरिका पर क्यों लगता है खुफिया तरीके से इसे पालने का आरोप?

मेक्सिको की संसद में मंगलवार को एलियनों की मौजूदगी को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संसद में इस इवेंट का लाइव टेलिकास्ट किया गया जहां एक रिसर्चर ने कथित रूप से 2 एलियनों के शव भी दिखाए।

यूफोलॉजिस्ट जैमी मौसन ने दावा कि ये शव पेरू की एक खान से मिले थे, जो करीब 1 हजार साल पुराने हैं। ममी बन चुके इन कथित एलियन के शवों को लकड़ी के एक पारदर्शी बक्से में रखा गया था।

Area 51 Kya Hai

इसे मानव सभ्‍यता के इतिहास में एक निर्णायक क्षण बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में एलियन और यूएफओ में लोगों की रुचि और ज्‍यादा बढ़ सकती है। एलियन को लेकर दुनिया में पहले भी कई दावे किए जा चुके हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि पूरे ब्रह्मांड में सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन है। जबकि कुछ लोगों का ये मानना है कि यदि पृथ्वी है तो पृथ्वी के जैसे और भी ग्रह हो सकते हैं। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिनका मानना है कि धरती पर ही एलियन की मौजूदगी है।

उनका मानना है कि कुछ इंसानों से उनके संपर्क भी हैं। कहा तो ये भी जाता है कि अमेरिका में एक जगह है जहां एलियन को रखा जाता है और उनपर रिसर्च किए जाते हैं। अमेरिका में नेवाडा राज्य में लॉस वेगस से लगभग 120 किमी उत्तर में एरिया 51 है। दावा किया जाता है कि यहां दूसरे ग्रह से जुड़े जीवों और तकनीक को सुरक्षित रखा गया है।

इंटरनेट पर एरिया 51 को लेकर कई तरह की कॉन्सपिरेसी थ्योरी हैं। जिनमें एरिया के आसपास एलियंस और उनके यूएफओ देखने का दावा किया जाता है। हालांकि, इन वीडियो में कितनी सच्चाई है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

अमेरिका इस दावे को खारिज करता है और उसका कहना है कि ये जगह सिर्फ उसका एक एयरफोर्स बेस है और कुछ और नहीं है। हालांकि लोग दावा करते हैं कि इस जगह पर अमेरिका द्वारा पकड़े गए कुछ एलियंस को रखा गया है और उन पर शोध हो रहे हैं।

पत्रकार एनी जैकबसन ने अपनी किताब 'एरिया 51: एन अनसेंसर्ड हिस्ट्री ऑफ अमेरिकाज टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस' में इससे जुड़े चीजों के बारे में बताया है। जैकबसेन के मुताबिक एलियन के कारण नहीं बल्कि गुप्त परमाणु हथियारों के विकास में इसकी भागीदारी की वजह से इस जगह को गोपनीय रखा गया है।

हालांकि इससे इतर एरिया-51 को लेकर जो सबसे बड़ा दावा किया जाता है वो ये है कि साल 1947 में न्यू मेक्सिको में एक एलियन विमान क्रैश हो कर गिरा था। ऐसा दावा किया जाता है कि क्रैश के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस विमान और इसके एलियन पायलट को इसी एरिया-51 में कैद कर लिया था।

वायुसेना के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने पूछताछ में इस बात की जानकारी दी कि 1930 के बाद से अमेरिका के पास कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसकी ये लोग रिवर्स इंजीनियरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि एरिया-51 के बारे में 2013 से पहले लोगों को कुछ भी जानकारी नहीं थी। इस जगह सिक्योरिटी इतनी ज्यादा होती थी कि को सैटेलाइट से भी यहां कि तस्वीरें नहीं ले सकता।

यही वजह है कि लोगों ने हर उस थ्योरी पर विश्वास करना शुरू कर दिया जो इसके बारे में फैलाई गईं। हालांकि मैक्सिको में कथित एलियनों के शवों की प्रदर्शनी के बाद से इस दावे को बल मिलना शुरू हो गया है कि दुनिया में एलियन भी मौजूद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+