EU शेंगेन वीजा के नए नियम अब यूरोपीय दौरा बनाएंगे आसान, जानें कैसे?
Schengen Visa New Rules: भारतीय नागरिक अब लंबी वैधता वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूरोपीय संघ ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारत में शेंगेन वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय नागरिकों को अब नई वीजा कैस्केड व्यवस्था के तहत उनके ट्रेवल हिस्ट्री और पासपोर्ट वैलिडिटी के आधार पर बढ़ी हुई वैलिडिटी का आसानी से लाभ मिल सकेगा।
यह फैसला प्रवास और गतिशीलता पर ईयू-भारत कॉमन एजेंडा के तहत मजबूत संबंधों के संदर्भ में आता है, जो ईयू और भारत के बीच प्रवास नीति पर व्यापक सहयोग चाहता है। आइए जानते हैं आपके लिए क्या बदलाव?

- इस व्यवस्था के तहत, भारतीय नागरिक तीन साल में दो वीजा का उपयोग करने के बाद दो साल के लिए वैध दीर्घकालिक, बहु-प्रवेश शेंगेन वीज़ा जारी किया जा सकता है।
- दो साल के वीजा के बाद, पात्र आवेदकों को पासपोर्ट की वैधता के आधार पर पांच साल का वीजा मिल सकता है।
- इन वीजा धारकों को पूरी वैधता अवधि के दौरान वीजा-मुक्त नागरिकों के समान यात्रा अधिकार प्राप्त होते हैं।
शेंगेन वीजा क्या है?
'शेंगेन वीजा' यूरोपीय देशों की सैर के लिए मुक्त आवाजाही की अनुमति देता है। जिसमें 180 दिन की अवधि के भीतर अधिकतम 90 दिनों की अनुमति होती है। यानी कि यह एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट, जिसके जरिए गैर-यूरोपीय लोग शेंगेन क्षेत्र के हिस्से वाले देशों में अलग-अलग वीजा की बजाए एक ही वीजा से सैर कर सकते हैं। यह यूरोप की यात्रा करने वाले टूरिस्टों के लिए एक अस्थायी वीजा है।
शेंगेन क्षेत्र में कौन से देश हैं?
ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेकिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्ज़मबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड।












Click it and Unblock the Notifications