क्या एलियंस असली हैं? पूर्व अमेरिकी अधिकारी के UFO के सनसनीखेज दावे के बाद ट्रेंड करने लगा Aliens

UFO In US: एलिएंस के अस्‍तित्‍व को लेकर समय- समय पर बड़े- बड़े दावे किए जाते रहे हैं। इसके साथ ही धरती पर एलिएंस की मौजूदगी को लेकर भी अब तक कई दावे हो चुके हैं। वहीं एक बार फिर अम‍ेरिका के एक पूर्व अधिकारी ने यूएफओ यानी एलिएंस को लेकर एक बड़ा दावा किया है। खूफिया एजेंसी के पूर्व अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिका के पास एक दुर्घटनाग्रस्‍त यूएफओ है।हालांकि दुर्घटनाग्रस्‍त एलियंस को लेकर उसने कोई पुख्‍ता सबूत नहीं दिए हैं।

ufo-in-us

वहीं बुधवार को पूर्व अधिकारी डेविड ग्रुश ने वाशिंगटन में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने शपथ के तहत बयान दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ एलिएंस ट्रेंड करने लगा, लोग जमकर इस मीम्‍स और मजेदार वीडियो के साथ मजाकिया कमेंट कर रहे हैं।

एलिएंस को लेकर पुराना है ये फार्मूला

एलियंस के बारे में षड्यंत्र का ये फार्मूला इंटरनेट यूजर्स के लिए कोई नया नहीं है। एलियंस की उपस्थिति के बारे में कई फिल्में, टीवी सीरीज मे ना जानें क्या-क्या अब तक दिखाया गया है। एलिएंस वो अवधारणा है जिसके बारे में हर किसी ने सोचा था लेकिन यह निश्चित नहीं है।

अधिकारी ने यूएफओ को लेकर किया है ये दावा

अमेरिका के पूर्व अधिकारी डेविड ग्रुश ने दावा किया कि अमेरिका के पास 2023 में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ यूएफओ मौजूद है। जून में, डेविड ग्रुश ने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी कांग्रेस से एलिएंस लोगों के सबूत छिपा रही थी। हालांकि अमेरिकी सरकार ने सबूत छिपाने के ग्रुश के दावों का खंडन किया है।

#एलियंस ट्रेंड करने लगा

अमेरिकी अधिकारी के इस दावे के पर ट्विटर पर कई प्रतिक्रियाएं आने लगी। कुछ ही देन में इतनी रिएक्‍शन आने लगे कि #एलियंस ट्रेंड करने लगा।

मजे लेते हुए लिखा एलियंस असली हैं लेकिन...

एक यूजर ने लिखा कि आप क्या सोचते हैं? क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं या हम पर नज़र रखी जा रही है? वहीं दूसरे ने लिखा एलियंस असली हैं धन्यवाद, लेकिन हम यह पहले से ही जानते थे। वहीं एक और यूजर ने लिखा अमेरिकी सरकार: एलियंस असली हैं, हम सभी पूंजीवाद के अंतिम दौर से गुजर रहे हैं।

मजेदार मीम्‍स कर रहे शेयर

एक यूजर ने लिखा अमेरिकी सरकार जब हर कोई अपने यूएफओ और एलियंस के ध्यान भटकाने के चक्कर में पड़ जाता है। वहीं एक यूजर ने एक अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस में फोटो शेयर करते हुए लिखा एलियंस के साथ अपने पहली बातचीत के दौरान मैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+