जय हो गाने पर बच्चों के साथ जमकर थिरके कांग्रेस सांसद शशि थरूर, देखें Video
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में वह जोरशोर से जुटे हैं। अलग-अलग दल के नेता अपने अंदाज में चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
सभी नेता वोटर्स को अपनी ओर खींचने के लिए अलग-अलग तरीकों को अख्तियार कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर चुनाव प्रचार के दौरान डांस करते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। जब वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने के लिए पहुंचे तो इस दौरान वह समर्थकों के बीच डांस करते नजर आए। छोटी बच्चिओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह डांस करते दिखे।
Recommended Video
शशि थरूर का डांस का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि शशि थरूर खुलकर डांस कर रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का जय हो गाना बज रहा है। इस गाने पर शशि थरूर छोटी बच्चियों के साथ डांस कर रहे हैं।
शशि थरूर ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर तीखा हमला बोला था, जिसमे पीएम मोदी ने मुस्लिमों का जिक्र किया था। शशि थरूर ने कहा कि ऐसा बयान सभ्य नहीं है। ये स्पष्ट तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी है। कोई भी सभ्य चुनाव आयोग इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेगा, उम्मीदवार को चेतावनी देगा। क्या कांग्रेस ने लोगों की संपत्ति को छीनकर मुस्लिम संप्रदाय को दी है। ये बकवास है।
बता दें कि पीएम मोदी ने राजस्थान में चुनावी सभा में कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह आप लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों में बांट देगी। उन्होंने मनमोहन सिंह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है।












Click it and Unblock the Notifications