मेक्सिको की संसद में लाई गई 'एलियन' की लाश, पेट में अंडे, हाथों में तीन उंगलियां, देखकर दुनिया हुई हैरान
एलियन हैं या नहीं इसे लेकर कई दशकों से अलग-अलग दावे किए जाते हैं। इनमें कई दावे तो सचमुच चौंकाने वाले रहे हैं। हालांकि आजतक एलिन को लेकर कोई भी मजबूत आधार नहीं था लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब एलियन को लेकर कोई ठोस सबूत पेश किया गया है।
दरअसल मेक्सिको की संसद में एक अनोखी घटना देखने को मिली है। यहां की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने 2 कथित एलियंस के शव दुनिया के सामने पेश किए हैं। एलियन की इन लाशों का आधिकारिक अनावरण यूएफओ विशेषज्ञ जैमी मौसन ने किया।

इसे मानव सभ्यता के इतिहास में एक निर्णायक क्षण बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे आने वाले समय में एलियन और यूएफओ में लोगों की रुचि और ज्यादा बढ़ सकती है।
जैमी मौसन कई सालों से एलियन पर रिसर्च कर रहे हैं। मौसन ने मेक्सिकन संसद में एक बक्से का प्रदर्शन किया। बक्से में दो छोटी अस्थियां रखी हुई हैं। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये एलियन की लाशें हैं।
इन दो लाशों को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये करीब 1000 साल पुरानी हैं और इन्हें पेरू के कूस्को से हासिल किया गया है। हालांकि इन लाशों को देखकर कोई भी कह सकता है कि ये इंसानों की लाशें नहीं हैं।
एलियन के इन लाशों के प्रदर्शन के दौरान अमेरिकन सेफ एयरोस्पेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और यूएस नेवी के फॉर्मर पायलट रचान ग्रेव्स भी मौजूद थे। ग्रेव्स ने ही अमेरिकी संसद में दावा किया था कि सर्विस के दौरान वो एलियन का स्पेसक्राफ्ट देख चुके हैं। उन्होंने इसे एक अद्भुत घटना करार दिया है।
मौसन ने शपथ के तहत मैक्सिकन सरकार के सदस्यों और अमेरिकी अधिकारियों को कहा कि यूएफओ नमूने का हाल ही में ऑटोनॉमस नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको (यूएनएएम) में अध्ययन किया गया था, जहां वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्य हासिल करने में सफलता हासिल की है।
मैसन ने कहा कि अन्य डीएनए नमूनों से तुलना करने के बाद, यह पाया गया कि 30 फीसदी से अधिक नमूनों का डीएनए "अज्ञात" था। मैसन ने कहा कि ये लाशें किसी यूएफओ में नहीं मिली थीं। ये डायटम (शैवाल) खदानों में पाए गए थे, और बाद में जीवाश्म बन गए थे।
सुनवाई के दौरान नमूनों के एक्स-रे भी दिखाए गए, विशेषज्ञों ने कहा कि इनमें से एक एलियन के शरीर के अंदर "अंडे" दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जांच में पता चला है कि दोनों एलियन के शरीर में ऑस्मियम जैसी बहुत ही दुर्लभ धातुओं को इंप्लांट किया गया है।
अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स जो कि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे, कहा कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस को इस खतरे के बारे में आगाह किया था। उन्होंने कहा कि उड़ानों के दौरान उनका सामना यूएफओ से हुआ था। ये अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती हैं।
चर्चा के दौरान हावर्ड एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने सरकार से एलियन्स पर स्टडी के लिए मंजूरी देने की मांग की। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में अमेरिकी संसद में भी एलियन्स को लेकर सुनवाई हुई थी।
इस दौरान यूएस नेवी के पूर्व इंटेलिजेंस ऑफिसर रिटायर्ड मेजर डेविड ग्रश ने दावा किया था कि अमेरिका कई सालों से UFO और एलियन्स से जुड़ी जानकारियों को छिपा रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया था कि अमेरिका UFO की रिवर्स इंजीनियरिंग पर काम कर रहा है।
हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इन दावों को खारिज कर दिया था। पेंटागन ने कहा कि अमेरिका ने एलियन से जुड़ा कोई भी प्रोग्राम न कभी चलाया था और न अब ऐसा कुछ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications