'वो बिल्कुल एलियन और जलपरी जैसा था', समुद्र किनारे रहस्यमयी जीव का कंकाल, एक्सपर्ट भी नहीं कर पाए पहचान
समुद्र में जीवों की लाखों प्रजातियां रहती हैं, जिसमें से कई के बारे में अभी तक इंसानों को नहीं पता। अब ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब जीव का कंकाल देखने को मिला, जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही, लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के तट पर एक रहस्यमयी जीव का कंकाल बहकर आया है, जो जलपरी और एलियंस की तरह दिखता है। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। साथ ही लोग उसको लेकर तरह-तरह के अनुमान भी लगाने लगे।

इस तस्वीर को मरीन बायोलॉजी फेसबुक ग्रुप पर शेयर किया गया था। जिसके बाद ये वायरल होना शुरू हो गई। लोग एक दूसरे से बस यही पूछ रहे कि ये अजीबोगरीब कंकाल किसका है?
फोटो अपलोड करने वाले 34 वर्षीय बॉबी-ली ओट्स ने बताया कि ये कंकाल जलपरी के जैसा था। वो वींसलैंड के केपेल सैंड्स में समुद्र तट पर चल रहे थे। तभी उनके पैर से ये टकराया, जब उन्होंने रेत हटाई तो पूरा कंकाल दिखा।
उन्होंने आगे कहा कि वो अपने साथियों के साथ कैंपसाइट की तलाश कर रहे थे, लेकिन उनको सबसे पहले खोपड़ी दिखी। शुरू में लगा कि वो इंसान की है, लेकिन जब उसका पूरा हिस्सा बाहर आया, तो वो अजीब सा जीव निकला।
उनका अनुमान है कि वो जीव 6 फीट का रहा होगा। उसके जबड़े भी थे। वैसे तो शव सड़ने की वजह से ज्यादातर जगहों के बाल गायब थे, लेकिन उनका मानना है कि उस जीव के बाल गाय या कंगारू की तरह रहे होंगे। उसके शरीर की कुछ बनावट जलपरी की तरह लग रही थी।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की खूब चर्चा हुई, किसी ने इसे शील तो किसी ने इसे समुद्री शेर कहा। कुछ लोगों का मानना है कि ये कंगारू का कंकाल है। वो किसी तरह से समुद्र किनारे पहुंचा होगा और उसकी वहां पर मौत हो गई।
क्या कह रहे एक्सपर्ट?
जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन में यूके सिटासियन स्ट्रैंडिंग्स इन्वेस्टिगेशन प्रोग्राम के प्रोजेक्ट मैनेजर रॉब डेविल ने भी इस तस्वीर की समीक्षा की, लेकिन वो किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि ये सेटासीन की तरह लग रहा, लेकिन मैं कंफर्म नहीं हूं। मुझे ऑस्ट्रेलिया के उस इलाके में पाए जाने वाले जीवों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications