सौरव गांगुली बोले, विराट कोहली भी 40 गेंद पर लगा सकते हैं शतक, ऋषभ पंत को दी ये सलाह
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भरोसा है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रैविस हेड की तरफ पारी खेल सकते हैं। गांगुली ने कहा कि आगामी टी-20 विश्वकप में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए। विराट कोहली में वह क्षमता है कि वह 40 गेंदों पर शतक लगा सकते हैं। मेरी राय में रोहित और विराट को विश्वकप में भारत के लिए ओपन करना चाहिए।
निर्भीक होकर खेलें कोहली
इसके साथ ही गांगुली ने कहा कि इस समय टी-20 क्रिकेट में निर्भीक होकर खेलने की जरूरत है और विराट कोहली को रोहित शर्मा की तरह आगे बढ़ना चाहिए और पहली ही गेंद से प्रहार करना चाहिए। जिस तरह से रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में पहली ही गेंद से हमला करने की कोशिश की, वैसे ही विराट कोहली को भी बल्लेबाजी में इस तरह का रुख अख्तियार करना चाहिए।

रोहित-कोहली कर सकते हैं तूफानी बल्लेबाजी
दादा ने कहा कि यह कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं है। उनके पास यह करने का टैलेंट है। आपने देखा कैसे 50 ओवर के वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी की। वह आते थे और आते ही मारना शुरू कर देते थे। यही वजह है कि हमारी टीम ने जबरदस्त फॉर्म में रही। वह विरोधी टीम पर पहले ही 7-8 ओवर में इतना दबाव डाल देते थे कि मध्य क्रम के बल्लेबाजों को दिक्कत नहीं होती थी। मुझे लगता है कि विराट और रोहित को ऐसा करना चाहिए। दोनों जबरदस्त खिलाड़ी हैं।
भारत के पास लंबी बैटिंग लाइनअप
सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के लिए सबसे अहम टी-20 विश्वकप है, मैंने राहुल द्रविड़ से भी यह बात पिछले टी-20 विश्वकप को लेकर कही थी। बिना डर के खेलिए। भारत के पास लंबी बैटिंग लाइनअप है। अगर आप विकेट गंवाते हैं तो आप हमेशा ही इनिंग को नियंत्रित कर सकते हैं, ऐसे में जाइए और हिट करिए।
पंत को दी छक्का मारने की सलाह
वहीं ऋषभ पंत को लेकर दादा ने कहा कि उन्हें बेहतर टी-20 बल्लेबाज बनने की कोशिश करनी चाहिए। खुलकर खेलें, छक्का मारें। छक्का मारना बहुत जरूरी है। आप ट्रैविस हेड को देख रहे हो कि नहीं। पहली बॉल से घुमाता है। हम सभी को पता है कि पंत छक्के मार सकते हैं, मारिए छक्के। सौरव गांगुली को भरोसा है कि पंत टी-20 विश्वकप का हिस्सा होंगे, लेकिन यह देखा दिलचस्प होगा कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।
केएल लाजवाब
वहीं केएल राहुल को लेकर दादा ने कहा कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिस तरह से सीएसके के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी की वह लाजवाब थी। सभी भारतीय बल्लेबाज छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं, उन्हें टी-20 में छक्के मारने के तरीके खोजने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications