लैब टेस्ट में बड़ा खुलासा- मेक्सिको में दिखाए एलियन नहीं थे नकली, पेट में मिले अंडे, मरने से पहले थी गर्भवती?
बीते सप्ताह मंगलवार को मेक्सिको की संसद में पहली बार वैज्ञानिकों ने 2 एलियन की ममी को प्रस्तुत किया था। वैज्ञानिक का दावा था कि ये अलग-अलग हड्डियों से नहीं बल्कि एक ही कंकाल से बनी हैं। उनका दावा था कि ये करीब 1000 साल पुरानी हैं और इन्हें पेरू के कूस्को से हासिल किया गया है।
इसके बाद इन कथित एलियन के शवों का लैब टेस्ट हुआ जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लैब टेस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक में एलियन नकली नहीं हैं। इन एलियनों के कंकाल से छेड़छाड़ या जोड़-तोड़ के भी कोई सबूत नहीं मिले हैं।

कथित एलियनों का सोमवार को नूर क्लिनिक में परीक्षण किया गया। ये टेस्ट नौसेना के फोरेंसिक डॉक्टर जोस डी जीसस जोश बेनिटेज द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कंकालों की जांच से पता चलता है कि यह एक समय पर जीवित थे। इन दोनों शवों में से एक मादा पाई गई। उसके शरीर में अंडे भी दिखे।
वैज्ञानिक ने कहा कि ऐसी संभावना है कि मौत से पहले ये प्रेग्नेंट थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इन शवों का इंसानों से कोई लेना-देना नहीं है। भौतिक विज्ञानी ब्रायन कॉक्स ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि ये एलियन वास्तविक होने के लिए "बहुत अधिक मानवीय" हैं।
इससे पहले मेक्सिको की संसद में यूफोलॉजिस्ट जेम मोसान ने इन दो एलियनों को पेश करते हुए दावा किया था कि इनका मानवों के इवॉल्यूशन से कोई कनेक्शन नहीं है। मौसन ने कहा कि इस नमूने का हाल ही में ऑटोनॉमस नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको (यूएनएएम) में अध्ययन किया गया था, जहां वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर डीएनए साक्ष्य हासिल करने में सफलता हासिल की थी।
मैसन ने कहा कि अन्य डीएनए नमूनों से तुलना करने के बाद, यह पाया गया कि 30 फीसदी से अधिक नमूनों का डीएनए "अज्ञात" था। मैसन ने कहा कि ये लाशें किसी यूएफओ में नहीं मिली थीं। ये डायटम (शैवाल) खदानों में पाए गए थे, और बाद में जीवाश्म बन गए थे।
मोसान के मुताबिक ये दुनिया के इतिहास में अब तक की सबसे अहम खोजों में से एक है। उन्होंने कहा था, "यह बहुत कम संभावना है कि किसी दूसरे ग्रह पर विकसित हुई कोई बुद्धिमान प्रजाति हमारी तरह दिखेगी।"
हालांकि कई वैज्ञानिकों ने दुनियाभर में वायरल हो रहे कथित एलियन ममी को खारिज करते हुए इसे एक क्रिमिनल स्टंट बताया था। नासा के वैज्ञानिक डॉ. डेविड स्पर्गेल ने सवाल किया था कि मोसान कथित एलियन के शवों का डेटा पब्लिक क्यों नहीं कर रहे हैं।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मौसन ने किसी अलौकिक प्राणी को खोजने का दावा किया है। 2015 में उन्होंने कहा था कि पेरू में नाज्का के पास मिला ममीकृत शव किसी एलियन का था, लेकिन वह इंसान का बच्चा निकला।












Click it and Unblock the Notifications