इराक में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दिखा ‘UFO’ का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर एलियंस को लेकर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें, अमेरिकी मिलिट्री बेस के ऊपर कथित तौर पर एक एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर लोगों की बीच बहस छिड़ी हुई है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है ये यूएफओ है।
इसके आधिकारिक तौर पर "जेलीफ़िश" यूएपी नाम दिया गया है। इस वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर आर्टिस्ट और फिल्म मेकर जेरेमी कॉर्बेल ने शेयर किया था। बाद में ये एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी वायरल हो गया।

इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो क्लिप में एक अज्ञात जेलीफिश जैसी वस्तु ईराक में अमेरिका के जॉइंट ऑपरेशन बेस के ऊपर उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कॉर्बेल और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ये घटना 2018 में हुई थी।
ऐसा माना गया कि ये वीडियो सेना ने ही बनाया है लेकिन बाद में वीडियो लीक हो गया। वीडियो ऐसे वक्त पर लोगों के सामने आया, जब दुनिया भर में UFO देखे जाने के दावे होने लगे हैं।
पिछले सप्ताह मियामी के एक मॉल के बाहर 10 फुट लंबा एलियन देखे जाने का दावा किया गया था। किसी मॉल के बाहर गोलीबारी के एक वीडियो के साथ 10 फूट का एलियन देखे जाने की खबर फैलने के बाद, स्थानीय पुलिस को पूरे मामले पर सफाई देते हुए एक स्टेटमेंट जारी करना पड़ा था।
इंस्टाग्राम पर कोर्बेल ने दावा करते हुए कहा, "यूएफओ एक झील के अंदर चला जाता है और वहीं पर 17 मिनट तक रहता है। इसके बाद 45 डिग्री के एंगल पर बहुत तेज गति से आसमान में उड़ जाता है।" उन्होंने आगे कहा, "यूएपी लो ऑब्जर्वेबिलिटी दिखा रहा है और नाइट विजन में भी नहीं दिखाई दे रहा है। साथ ही यह ऑप्टिकल प्लेटफॉर्म की टार्गेटिंग क्षमता को भी ब्लॉक कर रहा था।"
इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे कैमरे के ऊपर लगा दाग बता रहे हैं, तो कुछ इसे सच मान रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मजा किरकिरा करने की कोशिश नहीं कर रहा लेकिन ये कैमरे के लेंस पर लगा दाग लग रहा है।'
ऐसा पहली बार नहीं है जब कॉर्बेल ने मिलिट्री बेस पर UFO देखे जाने का वीडियो शेयर किया है। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्रायंगल शेप का क्राफ्ट और सिल्वर रंग की चीज का वीडियो शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications