Alien News: व्हेल को एलियंस से बात करने की ट्रेनिंग दे रहे वैज्ञानिक, सिखा रहे 'बोलने का तरीका'
Alien News: वैज्ञानिकों का मानना है, कि एलियंस के साथ कम्युनिकेशन विकसित कर उन्हें दूसरी दुनिया के जीवों से बातचीत करने के लिए तैयार किया जा सकता है और वैज्ञानिकों ने कहा है, कि व्हेल को बातचीत का तरीका सिखाने में वो काफी हद तक कामयाब भी हुए हैं।
SETI संस्थान के वैज्ञानिक, जो एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्था है और जो "पृथ्वी से परे जीवन की व्यापकता" की जांच करती है, उनके साथ कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय और अलास्का व्हेल फाउंडेशन के वैज्ञानिक, अलास्का तट पर एक हंपबैक व्हेल कम्युनिकेशन स्टडी के हिस्से के रूप में सॉफ्टवेयर का परीक्षण कर रहे थे, तब उन्हें एक ग्रीटिंग सिग्नल का पता चला, जब वैज्ञानिकों ने व्हेल को सिग्नल भेजा था।

वैज्ञानिक खुफिया फिल्टर विकसित करने के लिए व्हेल पर सॉफ्टवेयर का परीक्षण कर रहे हैं, जो प्राप्त संकेतों के अर्थ का अनुवाद करता है, जिसका उपयोग भविष्य में एलियंस के साथ संवाद करने के लिए किया जा सकता है।
कितना कारगार होंगे व्हेल?
वैज्ञानिकों का कहना है, कि व्हेल एक सामाजिक जानवर हैं, जो आपसी बातचीत करने के लिए, अपने समाज के विकास के लिए, खाना कहां खोजें, इसके लिए और एक दूसरे से संवाद करने केलिए पानी के नीचे आवाज निकालते हैं और इनके कम्युनिकेशन का तरीका गाने के रूप में होता है और इसी तरीके के जरिए व्हेल, अपने रास्ते में आने वाले खतरों को लेकर भी एक दूसरे को सिग्नल भेजते हैं।
इस प्रयोग के एक भाग के रूप में, टीम ने एक अंडरवाटर स्पीकर के माध्यम से एक हंपबैक व्हेल संपर्क कॉल चलाया, जिसमें व्हेल को वैज्ञानिकों की नाव के पास आते देखा गया और प्रतिक्रिया देने से पहले, कुछ समय के लिए नाव का चक्कर लगाते हुए भी देखा गया।
अनुसंधान टीम द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह 20 मिनट तक चला, इस दौरान व्हेल ने प्रत्येक रिकॉर्डिंग के जवाब में शोर मचाया और टीम का मानना है, कि यह क्षण मनुष्यों और हंपबैक व्हेल के बीच "हंपबैक भाषा" में पहली बातचीत है।
अलास्का व्हेल फाउंडेशन के अध्ययन के सह-लेखक फ्रेड शार्प ने कहा, कि "हंपबैक व्हेल बेहद बुद्धिमान हैं, उनके पास जटिल सामाजिक प्रणालियां हैं, वे मछली पकड़ने के लिए बुलबुले से उपकरण-जाल बनाती हैं और गाने और सामाजिक कॉल दोनों के साथ बड़े पैमाने पर संवाद करती हैं।"
SETI संस्थान के लॉरेंस डॉयल ने टिप्पणी करते हुए कहा, कि "टेक्नोलॉजी पर वर्तमान सीमाओं की वजह से, अलौकिक बुद्धि की खोज की एक महत्वपूर्ण धारणा यह है, कि अलौकिक लोग संपर्क बनाने में रुचि लेंगे और इसलिए मानव प्राप्तकर्ताओं को लक्षित करेंगे। लिहाजा, हंपबैक व्हेल किसी दूसरे ग्रह के प्राणी से संपर्क करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।"
आपको बता दें, कि व्हेल से कम्युनिकेशन का यह निष्कर्ष पीयर.जे. मैग्जीन में प्रकाशित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications