T20 विश्वकप को लेकर सुनील नारायण का बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी जानकारी
इस आईपीएल में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप नहीं खेलने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।
सुनील नारायण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आशा है कि आप सभी स्वस्थ्य हैं। मैं इस बात से बेहद खुश और आभारी हूं कि हाल में मेरे प्रदर्शन ने आपको खुशी दी, लोगों ने मुझसे खुलकर कहा कि मैं अपने रिटायरमेंट से बाहर आकर आगामी टी-20 विश्वकप में हिस्सा लूं।

लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने जो फैसला लिया है उसपर कायम हूं, ऐसे में जोभी आगामी जून माह में वेस्ट इंडीज में होने वाले विश्वकप में खेलेगा उसे मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। जिन लड़कों ने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है, उन्हें इस बात का पूरा अधिकार है कि वह फैंस को दिखा सकें कि एक और विश्वकप जीतने की क्षमता रखते हैं। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
इस आईपीएल में सुनील नायारण के प्रदर्शन की बात करें तो उनका बेहद ही विस्फोटक रूप देखने को मिल रहा है। अभी तक वह इस आईपीएल में 7 मैचों में 286 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.54 रहा है। जबकि उनका औसत 40.86 रहा है।
वहीं सुनील नारायण की गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 9 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनका औसत 22.11 का रहना है। इस आईपीएल में केकेआर टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 7 मैचों में से 5 मैचों में जीत दर्ज करके केकेआर की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।
सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी, सुनील नारायण ने आईपीएल में पहला शतक लगाया था। लेकिन उस मैच में जॉस बटलर के तूफानी शतक की बदौलत केकेआर को हार का मुंह देखना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications