क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Fit India Movement : पीएम मोदी बोले- जो फिट है वो आसमान छूता है

Google Oneindia News

Recommended Video

    PM Modi ने Fit India Movement में दिए Fit रहने के 'नमो'मंत्र | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को सेहतमंद रहने की मुहिम 'फिट इंडिया मूवमेंट' की आज शुरुआत की। इसका मुख्य लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी स्टेडियम में की। देश में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जो हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल हुईं।

    Fit india movement pm narendra modi national sports day live updates

    ये भी पढ़ें: अरुंधति रॉय ने की थी 8 साल पहले पाक आर्मी की तारीफ, वायरल हुआ Video तो मांगी माफीये भी पढ़ें: अरुंधति रॉय ने की थी 8 साल पहले पाक आर्मी की तारीफ, वायरल हुआ Video तो मांगी माफी

    पढ़ें, पल-पल का अपडेट

    Newest First Oldest First
    11:18 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- देश की जनता ही इस कैंपेन को आगे बढ़ाएगी और सफलता की बुलंदी पर पहुंचाएगी। मैं अपने निजी अनुभवों से कह सकता हूं कि इसमें इंवेस्टमेंट जीरो है, लेकिन रिटर्न असीमित हैं- पीएम मोदी
    11:18 AM, 29 Aug

    ये अभियान भले ही सरकार ने शुरु किया है, लेकिन इसका नेतृत्व आप सभी को ही करना है- पीएम मोदी
    11:17 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- मैंने ऐसे कई लोगों को देखा है जिन्होंने ऐसे ही अपनी Body की शक्ति को जाना है, पहचाना है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है, जिससे एक बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण में उन्हें मदद मिली है
    11:17 AM, 29 Aug

    जब हम Fitness की अपनी यात्रा पर निकलते हैं तो अपनी बॉडी को बेहतर ढंग से समझना शुरु करते हैं- पीएम मोदी
    11:17 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- जब फिटनेस की तरफ हम ध्यान देते हैं, फिट करने की कोशिश करते हैं, तो इससे हमें अपनी बॉडी को समझने का भी मौका मिलता है।
    11:17 AM, 29 Aug

    ये हैरानी की बात है, लेकिन हम अपने शरीर के बारे में, अपनी ताकत, अपनी कमजोरियों के बारे में बहुत ही कम जानते हैं- पीएम मोदी
    11:16 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- घर-परिवार में सहज रूप से शारीरिक श्रम, फिटनेस, व्यायाम, रोजमर्रा के जीवन में चर्चा के विषय होने चाहिए। भारत में ही अचानक ऐसी जरूरत महसूस हो रही हो, ऐसा नहीं है।
    11:14 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी-ये सिर्फ संयोग मात्र नहीं है। अगर आप उनकी लाइफस्टाइल के बारे में पढ़ेंगे तो पाएंगे, कि एक चीज ऐसे हर व्यक्ति में कॉमन है। सफल लोगों का कॉमन कैरेक्टर है - फिटनेस पर उनका फोकस- पीएम
    11:13 AM, 29 Aug

    सफलता और फिटनेस का रिश्ता भी एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। आज आप कोई भी क्षेत्र लीजिए, अपने आदर्श को देखिए, उनकी सफलता की कहानी को देखिए, चाहे वो खेल में हों, फिल्मों में हों, बिजनेस में हों, इनमें से अधिकतर फिट हैं- पीएम मोदी
    11:07 AM, 29 Aug

    पहले हम सुनते थे कि 50-60 की उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है, अब 35-40 साल के युवाओं को हार्ट अटैक आ रहा है- पीएम मोदी
    11:07 AM, 29 Aug

    ऐसी बीमारियां हैं जिन्हें अपने लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके दूर कर सकते हैं। इन बदलावों के लिए देश को प्रेरित करने का नाम ही है- पीएम मोदी
    11:06 AM, 29 Aug

    आज भारत में डायबिटीज, hypertension जैसी अनेक lifestyle diseases बढ़ती जा रही हैं। अपने आसपास देखिए, तो आपको अनेक लोग इनसे पीड़ित मिल जाएंगे- पीएम मोदी
    11:03 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- आज यहां जो प्रस्तुति हुई उसमें हर पल Fitness का कोई न कोई मेसेज था,परम्पराओं का स्मरण कराते हुए, हम अपने आप को किस प्रकार फिट रख सकते हैं, उसका बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण दिया गया
    11:02 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- फिटनेस एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है
    11:02 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति के जीवन में शारीरिक गतिविधियां सहज होती थी। तकनीक के आने से शारीरिक गतिविधि कम हो गई है
    11:02 AM, 29 Aug

    फिटनेस हमारे जीवन के तौर तरीकों, हमारे रहन सहन का अभिन्न अंग रहा है। लेकिन समय के साथ फिटनेस को लेकर हममें एक उदासीनता आ गई है- पीएम मोदी
    10:59 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- अब स्थिति क्या है? टेक्नोलॉजी ने हमारी ये हालत कर दी है कि हम चलते कम हैं और अब वही टेक्नोलॉजी हमें गिन-गिन के बताती है कि आज आप इतने कदम चले, अभी 5 हजार कद नहीं हुए, 2 हजार कदम नहीं हुए, अभी और चलिए
    10:58 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- फिर धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी बदली, आधुनिक साधन आए और व्यक्ति का पैदल चलना कम हो गया
    10:58 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- समय कैसे बदला है, उसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं, कुछ दशक पहले तक एक सामान्य व्यक्ति एक दिन में 8-10 किलोमीटर पैदल चल ही लेता था
    10:54 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- Sports का सीधा नाता है Fitness से। लेकिन आज जिस Fit India Movement की शुरुआत हुई है, उसका विस्तार Sports से भी आगे बढ़कर है। Fitness एक शब्द नहीं है बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है
    10:51 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- उनका जीता हुआ मेडल, उनके तप और तपस्या का परिणाम तो है ही, ये नए भारत के नए जोश और नए आत्मविश्वास का भी पैमाना है
    10:51 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- बैडमिंटन हो, टेनिस हो, एथलेटिक्स हो, बॉक्सिंग हो, कुश्ती हो या फिर दूसरे खेल, हमारे खिलाड़ी हमारी उम्मीदों और आकांक्षाओं को नए पंख लगा रहे हैं
    10:51 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी- आज का ये दिन हमारे उन युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का भी है, जो निरंतर दुनिया के मंच पर तिरंगे की शान को नई बुलंदी दे रहे हैं
    10:50 AM, 29 Aug

    फिट इंडिया की शुरुआत कर बोले पीएम मोदी- स्वस्थ देश बनाने के लिए अभियान
    10:45 AM, 29 Aug

    आप सभी को नेशनल स्पोर्ट्स डे की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे। अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था, मैं उन्हें नमन करता हूं- पीएम मोदी
    10:43 AM, 29 Aug

    'फिट इंडिया मूवमेंट' 29 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा
    10:38 AM, 29 Aug

    प्रधानमंत्री के सामने कई खेलों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें कबड्डी, खो-खो समेत कई देसी खेल शामिल रहे
    10:24 AM, 29 Aug

    पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में मौजूद
    10:11 AM, 29 Aug

    इस अभियान के लिए विभिन्‍न स्‍तरों पर स्‍वयंसेवकों की टीम भी बनाई जाएगी, जो लोगों को इस फिटनेस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी
    10:06 AM, 29 Aug

    पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, 'फिट इंडिया मूवमेंट' की करेंगे शुरुआत
    READ MORE

    English summary
    Fit india movement pm narendra modi national sports day live updates
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X