मुरैना में PM ने कांग्रेस के शहजादे को कुछ यूं घेरा, कहा- मोदी का अपमान करने में मजा आता है

MP News: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ताबतोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने गुरुवार 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मुरैना में राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया। पीएम ने कहा, 'कांग्रेस के शहजादे को मोदी का अपमान करने में मजा आता है।'

मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इन दिनों कांग्रेस के शहजादे, इतने चिंतित हैं कि आए दिन उनको मोदी का अपमान करने में मजा आता है। मोदी के लिए भला-बुरा कहने में उनको मजा आ रहा है और मैं देख रहा हूं सोशल मीडिया में, टी.वी. में बहुत सारे लोग चिंता जताते हैं कि ये भाषा अच्छी नहीं है।'

PM Narendra Modi

ऐसी भाषा देश के प्रधानमंत्री के लिए बोलना ठीक नहीं है... कुछ लोग बहुत दुखी हो जाते हैं कि मोदी जी को ऐसा क्यों बोला?... मेरी सबसे विनती है कि कृपा करके आप दुखी मत हों, आप गुस्सा मत कीजिए। आपको पता है कि ये नामदार हैं, हम तो कामदार हैं। और नामदार तो कामदार के साथ सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते हुए आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं तो आपमें से आता हूं, गरीबी से निकला हूं, अगर 5-50 गालियां पड़ जाएंगी तो जाएंगी। आप गुस्सा मत कीजिए। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है और कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है।

कांग्रेस की नीति है जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान करे, सबसे ज्यादा मेहनत करे, सबसे ज्यादा समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए कांग्रेस ने वर्षों तक सेना के जवानों की 'वन रैंक वन पेंशन' जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही 'वन रैंक वन पेंशन' को लागू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+