मोदी के वो 4 मंत्री, जिनकी सैलरी लाखों में और इनकम करोड़ों में! जानिए कहां से कर रहे हैं ताबड़तोड़ कमाई
Modi Cabinet Minsiter smartest investors: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री अपनी संपत्तियों को लेकर सुर्खियों में हैं।इस लेख में हम आपको मोदी कैबिनेट के चार ऐसे मंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने बिजनेस और शेयर मार्केट में निवेश से हर महीने लगभग करोड़ों में कमाई कर रहे हैं।
पिछले कुछ सालों में भारत के बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रहे हैं। बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में 2023 के दौरान लगभग 18.74% और 20.03% का इजाफा हुआ है। बाजार ने लगातार 8वें साल बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रखा और अंत में बढ़त हासिल की।

शेयर बाजार के प्रदर्शन से सरकार के कुछ शीर्ष कैबिनेट मंत्री भी लाभ लेते हैं। आइए जानें मोदी कैबिनेट के उन 4 मंत्रियों के बारे में, जो शेयर बाजार और अपने बिजनेस माइंड से करोड़ों पैसा बना रहे हैं।
यूं तो एक सांसद और केंद्रीय मंत्री के तौर इन मंत्रियों को हर महीने एक लाख रुपये मूल वेतन, इसके साथ 70,000 रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और 60,000 रुपये कार्यालय भत्ता मिलता है। ये कुल मिलाकर 2 लाख रुपये के आसपास इनका वेतन होता है।

Amit shah Income Source: कहां से होती है अमित शाह की कमाई
- गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की कुल संपत्ति 65.67 करोड़ है। पिछले 5 सालों में अमित शाह की संपत्ति में 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2019 में उनकी संपत्ति 30.40 करोड़ रुपये थी।
- अमित शाह की कुल संपत्ति में 100 फीसदी की बढ़ोतरी का मुख्य कारण उनके द्वारा शेयर मार्केट में किया गया निवेश है। अमित शाह के स्टॉक निवेश पोर्टफोलियो में 250 से अधिक स्टॉक शामिल हैं।
- अमित शाह, जो वर्तमान में गुजरात के गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ने चुनावी हलफनामे में खुलासा किया है कि उनके पास लगभग 180 कंपनियों में शेयर हैं, जिनमें से कुछ लिस्टेड नहीं हैं। उनकी पत्नी सोनल की करीब 80 कंपनियों में हिस्सेदारी है।

- हलफनामे के मुताबिक अमित शाह के इक्विटी पोर्टफोलियो का बाजार मूल्य लगभग 17.46 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी का मूल्य लगभग 20 करोड़ रुपये है।
- हालांकि उनके पास कई शेयरों के छोटे-छोटे हिस्से हैं, लेकिन उनके पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा 10 शेयरों में केंद्रित है, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य न्यूनतम 1 करोड़ रुपये है।
- अमित शाह और उनकी पत्नी के स्टॉक केनरा बैंक, एक पीएसयू बैंक स्टॉक, उनका सबसे बड़ा निवेश है। सोनल शाह के पास 50,000 शेयर हैं जिनकी कीमत लगभग 2.96 करोड़ रुपये है, जबकि अमित शाह की हिस्सेदारी लगभग 7.25 लाख रुपये है।

- प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर उनकी दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, दोनों के पास लगभग 95 लाख रुपये यानी कुल 1.9 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सोनल के पास करूर वैश्य बैंक के 1 लाख शेयर हैं, जिनकी कीमत 1.9 करोड़ रुपये है। गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स में सोनल की हिस्सेदारी की कीमत करीब 1.79 करोड़ रुपये है।
- अमित शाह 2019 में चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक उनके लिस्टेड इक्विटी पोर्टफोलियो में 190 से ज्यादा स्टॉक शामिल थे। उनकी टॉप होल्डिंग्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी और आईटीसी शामिल हैं।
Piyush Goyal Income Source: कहां से होती है पीयूष गोयल की कमाई
- वाणिज्य और उद्योग केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के पास 100.33 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी संपत्ति में भी हर साल उनके निवेश से बढ़ोतरी होती है। पीयूष गोयल के पोर्टफोलियो में शेयरों का मूल्य 42 करोड़ रुपये है। हर साल इनकी संपति करोड़ों में बढ़ रही है।

- पीयूष गोयल के स्टॉक निवेश पोर्टफोलियो में 30 से अधिक स्टॉक शामिल हैं। पीयूष गोयल ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 49 लाख, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड 13 लाख, अरविंद लिमिटेड में 35 लाख, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड में एक करोड़, इंट्रासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में 24 लाख, मारुति सुज़ुकी में 47 लाख, परसिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड में 87 लाख, टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड एक करोड़ समेत कई शेयर में निवेश किए हैं।
Nitin Gadkari Income Source: कहां से होती है नितिन गडकरी की कमाई
- नितिन गडकरी की कुल संपत्ति 28 करोड़ रुपये की है। नितिन गडकरी की कमाई का सोर्स बिजनेस है। नितिन गडकरी भारत के एक उद्योगपति हैं। नितिन गडकरी सैलरी के अलावा अन्य स्रोतों से मिलाकर सालाना 2 करोड़ की कमाई करते हैं।

- नितिन गडकरी की चीनी मिल भी हैं। गडकरी ने 1995 में पूर्ति पावर एंड शुगर लिमिटेड (अब पूर्ति ग्रुप) की स्थापना की थी। पूर्ति समूह के बैनर तले विदर्भ में उनके कुल 17 चीनी मिल हैं।
- गडकरी एक बायो-डीजल पंप, चीनी मिल, एक लाख 20 हजार लीटर क्षमता वाले इथानॉल ब्लेन्डिंग संयत्र, 26 मेगावाट की क्षमता वाले बिजली संयंत्र, सोयाबीन संयंत्र के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं।
- इसके अलावा नितिन गडकरी फिल्मों में भी अपना पैसा लगाते हैं। गडकरी तिरुपति मंदिर से खरीदे कटे हुए बालों से एमीनो एसिड बनाकर भी करोड़ों की कमाई करते हैं। नितिन गडकरी ने शेयर और म्यूचुअल फंड्स में 35 लाख और उनकी पत्नी ने 20 लाख से ज्यादा का निवेश किया हुआ है।
Jyotiraditya Scindia Income Source: कहां से होती है ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमाई
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास चल संपत्ति 62 करोड़ और अचल संपत्ति 3 अरब 62 करोड़ रुपये की है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगभग 11 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश की है। उनकी एमएफ होल्डिंग्स उनकी कुल संपत्ति 35.4 करोड़ रुपये का एक छोटा सा हिस्सा है।

- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुल 10 करोड़ रुपये शेयर मार्केट में निवेश किए हैं। सिंधिया और उनका परिवार इसके अलावा कई तरह के बिजनेस में भी शामिल है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्टॉक निवेश पोर्टफोलियो में दर्जनों शेयर शामिल हैं। इसमें एचडीएफसी लिक्विड फंड में 9 लाख, एआरएस ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में 3 लाख, एमजेएसटी ट्रस्टी कंपनी में 3 लाख, महानरायमन रिज़ॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड में 3 लाख, इसके अलावा दर्जनों शेयर में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निवेश किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications