Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अरुंधति रॉय ने की थी 8 साल पहले पाक आर्मी की तारीफ, वायरल हुआ Video तो मांगी माफी

नई दिल्ली। लेखिका अरुंधति रॉय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भारत और पाकिस्तान की सेना की तुलना करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे साल 2011 के इस वीडियो पर अब अरुंधति रॉय की सफाई आई है। उन्होंने तब के अपने बयान के लिए माफी मांगी है। अरुंधति रॉय ने कहा कि जो उन्होंने तब कहा था, उसमें अब उनका विश्वास नहीं है, ना ही उनकी लेखनी वैसी बातों का प्रतिनिधित्व करती है।

arundhati roy apologises for 2011 video praising pakistan army

सोशल मीडिया पर अरुंधति रॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, जो 2011 की है। इस वीडियो में वह कहती हैं कि भारत ने अपनी सेना को कश्‍मीर, नॉर्थईस्‍ट, तेलंगाना और गोवा में लोगों के खिलाफ तैनात किया है। इसके बाद वह कहती हैं कि पाकिस्‍तान ने अपने लोगों के खिलाफ उस तरह से सेना तैनात नहीं की जैसे भारत ने की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रॉय की तीखी आलोचना हो रही है।

अरुंधति रॉय ने कहा है कि जीवन के किसी ना किसी मोड़ पर लोग अनजाने में कुछ विचारहीन और बेवकूफी भरी बातें कह जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये ऐसा मामला है जिसके भारी परिणाम हो सकते हैं और ऐसे किसी कंफ्यूजन के लिए माफी मांगती हूं, जो उस क्लिप से पैदा हुई हो। वायरल वीडियो में रॉय ने भारतीय सेना को अपने लोगों से जंग लड़ने का दोषी ठहराया है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि भारत में मुस्लिमों के खिलाफ सेना का इस्तेमाल किया जा रहा है, खासतौर से जम्मू-कश्मीर में।

बवाल बढ़ने पर अरुंधति रॉय ने मांगी माफी

रॉय की वायरल क्लिप पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। द ढाका ट्रिब्यून ने अरुंधति रॉय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया जबकि भारत में ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अरुंधति रॉय के खिलाफ यूजर्स काफी गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर बवाल बढ़ने पर अब अरुंधति रॉय ने माफी मांगी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+