'कांग्रेस बहुत बड़ी समस्या है', 'मिशन MP' पर आए PM MODI ने कही बड़ी बात
Lok Sabha Election की हलचल के बीच BJP और कांग्रेस के दिग्गजों के MP आने का सिलसिला जारी है, जहां मुरैना जिले में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा।
एक तरफ जहां प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हो चुका है, तो वहीं मुरैना में पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भारत सिंह कुशवाह और संध्या राय समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की, मुरैना ने मन बना लिया है, फिर एक बार मोदी सरकार!, कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और बहुत बड़ी समस्या है। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गढ्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है।भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है, लेकिन, कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो।
मां भारती की सेवा करते रहेंगे
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश का विभाजन स्वीकार किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, नामदारों को गाली देने दीजिए। हम कामदार मां भारती की सेवा करते रहेंगे, कांग्रेस के खतरनाक इरादों के बीच आपके हितों की रक्षा के लिए मोदी दीवार बन कर खड़ा है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: आदिवासी वोट बैंक पर BJP की नजर, धार में दम दिखाएंगे PM MODI












Click it and Unblock the Notifications