क्या फर्क पड़ता है वीरेन्द्र चौधरी हों या कोई और, यहां की जनता मेरे साथ- पंकज चौधरी
Exclusive Interview Of Maharajganj MP Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी ने जहां फिर से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी पर विश्वास जताया है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन ने फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के सांसद व देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से इंडिया गठबंधन को लेकर खास बातचीत की।
बिना मतलब और बिना मन का है गठबंधन केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन ही क्या है? ये कैसा गठबंधन है? बंगाल में अलग मेनिफेस्टो जारी हुआ । बिहार में अलग मेनिफेस्टो जारी हुआ महाराष्ट्र में अलग मेनिफेस्टो जारी हुआ। ये बिना मतलब और बिना मन का गठबंधन है।

वीरेंद्र चौधरी आए या कोई और,क्या फर्क पड़ता है केंद्रीय मंत्री से जब सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को लेकर प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्या फर्क पड़ता है वीरेंद्र चौधरी हो या कोई हो। यहां की जनता का हमेशा प्यार मिला है । बसपा सपा गठबंधन जो सबसे मजबूत माना जा रहा था उस समय भी यहां की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से मुझे जीत दिलाई थी।
मंहगाई और रोजगार को लेकर कही यह बात केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मैं भारत सरकार का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हूं। मैं आंकड़ा देखता हूं अगर 2004 से 2014 के बीच मंहगाई का आंकड़ा देखते है तो पता चलता है कि कांग्रेस के कार्यकाल में डबल डिजिट में मंहगाई रहती है। हमने कोविड काल झेला। दो दो अंतरराष्ट्रीय युद्ध भी झेल रहें है। इसके बावजूद जो मंहगाई रिजर्व बैंक तय करता है प्लस या माइनस एक या दो। इसी के आस पास मंहगाई रही है।
पीएम मोदी की नीति और नीयत दोनों साफ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की बहुत स्पष्ट नीति भी है और नियत भी। भारत को नंबर एक हैं बनाना है । पहले देश है। वो बार बार कहते है एक सौ चालीस करोड़ देशवासी मेरा परिवार है। पीएम मोदी की योजनाएं हर जाति और धर्म के लोगों के लिए है। अगर मकान बनाना हैं तो सबका बनना है। शौचालय बनना है तो जो पात्र हैं उनका बनना है। बिजली देना है या गैस सिलेंडर सबको देना है। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का को नारा दिया वो सिर्फ नारा नही था उसे चरितार्थ भी किया। आज पूरे देश का मान विश्व में पीएम मोदी ने बढ़ाया है।












Click it and Unblock the Notifications