इस नंबर पर मिलेगी Coronavirus से जुड़ी हर जानकारी, बस टाइप करना होगा...
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 384 पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमितों में निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए 259 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में 91 नये मामले सामने आए हैं और मरकज से निकाले गए एक और व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई जिससे शहर में इस बीमारी से मृतकों की संख्या पांच हो गई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19, भोजन केंद्रों, आश्रय स्थल समेत अन्य के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए Whatsapp हेल्पलाइन- 8800007722 भी शुरू की।

Recommended Video
इस हेल्पलाइन नंबर पर सिर्फ Hello या Hi लिखकर भेजना होगा और आप कोरोना वायरस से जुड़ी कोई भी जानकारी या दिल्ली सरकार की तरफ से किए जाए राहत कार्यों का ब्योरा पा सकेंगे। अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार इन नंबर से कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह, इसके लक्षण, इससे बचाव के तरीके आदि की जानकारी देगी। साथ ही दिल्ली सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले राहत कार्यों के बारे में भी इस नंबर पर पता चल सकेगा।
इससे जरूरतमंद लोगों को ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस नंबर पर सिर्फ हेलो भर लिखना है। इसके बाद सभी तरह की जानकारियों से जुड़े कोड मोबाइल नंबर पर आएगे। जिसको जो जानकारी चाहिए होगी, वह संबंधित नंबर पर जाकर पता कर सकेगा। उन्होंने सभी दिल्लीवालों से इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करने की अपील की है।
पेरेंटिंग पर आज चर्चा करेंगे केजरीवाल-सिसोदिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आज (शनिवार) दोपहर तीन बजे कोरोना के दौरान पेरेंटिंग पर चर्चा करेंगे। इस चर्चा में कुछ एक्सपर्ट्स भी जुड़ेंगे। शुक्रवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि इस समय बच्चे घरों में अपने माता-पिता के साथ हैं और वे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
ऐसे में बच्चों को हैंडल करना आसान नहीं है। इसी के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली सरकार एक खास कार्यक्रम कर रही है। इसमें कोरोना के दौरान पेरेंटिंग कैसी हो, इस पर बात की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के साथ कार्यक्रम से जुड़े रहने की अपील की।
केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में 44 लाख बच्चे स्कूल में पढ़ते है। उन सभी बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए कल दोपहर 3 बजे मैं, मनीष जी और कुछ एक्सपर्ट्स आप से जुड़ेंगे "Parenting In The Time of Corona" कार्यक्रम में। अपने बच्चों के साथ मिल कर जरूर देखिए।'
-
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय












Click it and Unblock the Notifications