3 महीने में ही बंद हुआ शो तो इस एक्ट्रेस को लगा ऐसा सदमा, हुई ऐसी बुरी हालत,कहा- 'मैं परेशान हूं और....'
Anupama Solanki: टीवी शो 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' ने लोगों के मन में अपनी जगह बनानी शुरू ही की थी कि इसने अपने दर्शकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। इस सीरियल में दिखाया जा रहा था कि कैसे बहू ससुराल वालों से अपना दहेज वापस मांगती है। ये सीरियल गत 19 फरवरी 2024 से टेलिकास्ट हुआ था, जिसमें लोगों को नंदिनी की कहानी दिखाई जा रही थी।
शो 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' हो रहा है बंद
अब कहा जा रहा है कि ये शो बंद होने जा रहा है। खबर है कि तीन महीने बाद सीरियल 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' बंद होने की कगार पर पहुंच चुका है। इस सीरियल में गुजरात की रहने वाली नंदिनी की कहानी दिखाई गई थी। नंदिनी एक खुशमिजाज लड़की है, जो सबकी मदद करती है। वो रीति-रिवाज में विश्वास रखने वाली एक प्रगतिशील लड़की है।

दहेज के खिलाफ आवाज उठाती है नंदिनी
नंदिनी की परवरिश उसके मामा और मामी ने की है। घरवाले उसकी शादी तय कर देते हैं और पूरे रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से उसकी शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद जब नंदिनी को दहेज के बारे में पता चलता है तो वो इसके खिलाफ आवाज उठाने लगती है। वो अपने ससुराल वालों से अपना दहेज वापस मांगती है।
टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी ने किया काम
इस सीरियल में टीवी एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी काम कर रही थीं। गत 26 मार्च 2024 से उन्होंने इस सीरियल में एक नए कैरेक्टर के तौर पर एंट्री की थी। फिलहाल उन्होंने इस शो के बंद होने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है- टीवी में हम अक्सर रिजर्व में एपिसोड की कमी के कारण नॉन-स्टॉप शूटिंग के बारे में शिकायत करते थे, इसलिए ये काफी शॉकिंग है कि 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' अचानक बंद हो रहा है।
शो बंद होने से अनुपमा को लगा है झटका
अनुपमा सोलंकी ने बताया- मैंने मार्च की शुरुआत में 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' सीरियल में एंट्री की थी। इस सीरियल की वजह से मैंने एक दूसरे ऑफर को भी मना कर दिया था। ऐसे में मेरे लिए ये चौंकाने वाला है। सीरियल के बंद होने से मैं बहुत परेशान हो गई हूं।
अनुपमा ने कहा- मैं सदमे में हूं
अनुपमा ने कहा- मैंने जब से शो के बंद होने की बात सुनी थी, मैं स्ट्रेस में रहने लगी थी। इस सीरियल के लिए मैंने एक दूसरा ऑफर भी ठुकरा दिया। अब मेरे पास कोई दूसरा काम नहीं हैं। मैं पूरी तरह से सदमे में हूं और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि मैं क्या करूं।












Click it and Unblock the Notifications