दिल्‍ली सरकार के मंत्री सौरभ भरद्वाज ने हनुमान जयंती पर निकाली शोभायात्रा, हाथ में इंसूलिन लिए नजर आए बजरंगबली

देश भर में आज मंगलवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज आज हनुमान जयंती शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जो वीडियो सामने आया है उसमें एक व्‍यक्ति भगवान हनुमान की वेशभूषा में अपने दोनों हाथों में इंसुलिन लिए हुए था।

hanumajayti

बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को शुगर स्‍तर बहुत हाई जा रहा था इसलिए केजरीवाल ने इंसूलिन की मांग की थी। जेल में इंसूलिन उपलब्ध करवा जाने को लेकर जमकर सियासत हुई।

हालांकि दिल्‍ली की स्‍थानीय कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अपील पर सुनवाई की और कोर्ट ने एम्‍स के डॉक्‍टरों की विशेषज्ञ टीम गठित कर केजरीवाल का शुगर लेवल और उनकी वर्तमान स्थिति का आंकलन करने के लिए गठित किया गया था। डॉक्‍टरों ने केजरीवाल का हेल्‍थ चेकअप किया जिसमें उनका शुगर लेवल 320 निकला, जिसके बाद केजरीवाल की इंसूलिन दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+