अरविंद केजरीवाल की आज खत्म हो रही न्यायिक हिरासत, कोर्ट करेगी सुनवाई, क्या तिहाड़ जेल से होंगे आजाद?
Arvind Kejriwal's arrest: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल मंगलवार को खत्म हो जाएगीद्य केजरीवाल को आज 23अप्रैल दिल्ली की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उनकी न्यायिक हिरासत पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में 21 मार्च को ईडी ने सीएम केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास से अरेस्ट किया था। इसके बाद कोर्ट ने पहले सीएम केजरीवाल को ईडी रिमांड पर भेजा था इसके बाद ईडी की मांग पर कोर्ट ने 1 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायायिक हिरासत में भेज दिया था।
इसके बाद कोर्ट ने दोबारा 23 अप्रैल तक केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई थी। कोर्ट आज इस केस में सुनवाई करेगा। जिसमें ये तय होगा कि केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाएगी या उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि केजरीवाल की शुगर बीमारी को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP ने आरोप लगाया है कि तिहाड़ अधिकारियों ने मधुमेह से पीड़ित अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार कर दिया था। हालांकि कोर्ट ने एम्स के डॉक्टरों का एक पैनल इसलिए गठित किया था ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इंसूलिन की जरूरत है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications