मां के निधन से बुरी तरह टूटे शेखर सुमन, कहा- मैं अनाथ हो गया..

मुंबई, जून 19: बॉलीवुड से एक और दुख भरी खबर सामने आई हैं। एक्टर शेखर सुमन की मां का निधन हो गया, जिसकी जानकारी खुद शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर दी है। शेखर सुमन ने शुक्रवार (18 जून) को बताया कि उनकी मां का 17 जून को निधन हो गया हैं। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर अपनी मां की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुईं हैं।

मां के निधन से टूटे शेखर सुमन

मां के निधन से टूटे शेखर सुमन

मां के निधन से टूटे एक्टर शेखर सुमन ने सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट साझा किया है। अपने पोस्ट में शेखर सुमन ने लिखा कि मेरी प्यारी मां, जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, वो स्वर्ग की ओर चली गई हैं। मैं अनाथ और तबाह महसूस कर रहा हूं। हर समय हम सभी के लिए मौजूद रहने के लिए धन्यवाद मां। मुझे आपकी याद अंतिम सांस तक आएंगी। आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया!

दिल टूट गया, दर्द सहना मुश्किल...

दिल टूट गया, दर्द सहना मुश्किल...

शेखर सुमन की इस दुखभरी खबर साझा करने के बाद ट्वीटर पर उनके फैंस ने भी उनको ढांढस बंधाया। एक यूजर ने लिखा कि एक बच्चे के जीवन में मां सबसे महत्वपूर्ण है और हम कितने भी बड़े क्यों न हों, हम हमेशा अपने माता-पिता के बच्चे होते हैं। बंधन अटूट है और नुकसान असहनीय है। इस समय चीजें बहुत कच्ची होंगी, लेकिन कृपया मजबूत रहें। इसके जवाब में एक्टर लिखा कि दिल टूट गया। दर्द सहना मुश्किल है।

बहुत नाजुक थी उनकी हालत

बहुत नाजुक थी उनकी हालत

इससे दो दिन पहले यानी 16 जून को एक्टर ने एक ट्वीट कर अपनी मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं भेजने के लिए सभी लोगों को थैंक्स बोला था। अपने ट्ववीट में शेखर सुमन ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा कि था मेरी मां के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने के लिए सभी का धन्यवाद। बता दें कि शेखर सुमन 15 जून से ट्विटर पर अपनी मां के हेल्थ के बारे में अपडेट दे रहे थे। उन्होंने तब ट्वीट किया था कि मेरी मां बेहद गंभीर है। मेरा दिल डूब रहा है। वह एक गंभीर लड़ाई लड़ रही है। भगवान शिव से उन्हें शक्ति दें।

 अध्ययन सुमन ने भी लिखा भावुक पोस्ट

अध्ययन सुमन ने भी लिखा भावुक पोस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शेखर सुमन की मां बीते काफी वक्त से किडनी की बीमारी से जंग लड़ रही थीं। वहीं शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी दादी के निधन पर भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह बहुतों को नहीं पता होगा लेकिन मैं हर बुधवार को मंदिर जाता हूं और गणपति जी से दादी के लिए आशीर्वाद और स्वास्थ्य, सफलता, प्रेम मांगता हूं। भगवान इतने वर्षों से दयालु रहे हैं लेकिन आज मैं चाहता हूं कि हर कोई साथ आए और मेरी दादी मां के लिए प्रार्थना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+