मुंबई-बनारस और गोरखपुर की यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, इन स्टेशनों से चलेंगी 4 समर स्पेशल ट्रेनें
Summer Special Trains: मुंबई से बनारस, गोरखपुर, दानापुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये सभी आठों गाड़ियां सतना व मैहर से होकर चलेंगी।
रेलवे अधिकारियों के जानकारी अनुसार एलटीटी-बनारस 01053 साप्ताहिक स्पेशल 26 जून तक प्रत्येक बुधवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 4:05 बजे बनारस पहुंचेगी।

ट्रेन बनारस-एलटीटी 01054 स्पेशल 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को बनारस से रवाना होगी। अगले दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 20 कोच वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, जियोनाथपुर और वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी।
एलटीटी-दानापुर स्पेशल
ट्रेन 01409 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 29 जून तक प्रत्येक सोमवार और शनिवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन 01410 स्पेशल 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार और रविवार को शाम 6 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन रात में 11:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 20 कोच की यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
एलटीटी-समस्तीपुर स्पेशल
ट्रेन 01043 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 जून तक प्रत्येक गुरुवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
ट्रेन 01044 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:20 बजे समस्तीपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन 7:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 22 कोच की यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रुकेगी।
एलटीटी-प्रयागराज स्पेशल
ट्रेन 01045 वातानुकूलित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
ट्रेन 01046 स्पेशल 3 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से 18:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में दोनों दिशाओं में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर में खड़ी होगी।












Click it and Unblock the Notifications