सलमान खान के अपार्टमेंट पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों ही आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है।
मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज दोनों ही आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा और उनसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों ही आरोपियों को भुज में स्थित माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता और सागर के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं।
Recommended Video
गौर करने वाली बात है कि रविवार की सुबह दो अज्ञात लोगों ने बाइक पर सवार होकर सलमान खान के मुंबई स्तिति ब्रांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड गोली चलाई थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे। फायरिंग करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। दोनों ने बाइक पर हेलमेट पहन रखा था।
सलमान खान के घर के बाहर दीवार पर गोलियों के निशान भी देखने को मिले थे। सलमान खान जिस बालकनी पर अक्सर नजर आते हैं वहां पर भी एक गोली चली है, जो नेट को चीरती हुई निकल गई। गोली के शेल को यहां से बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि गोली चलाने के बाद आरोपी बांद्रा स्थिति माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी बाइक को छोड़ा और बांद्रा रेलवे स्टेशन चले गए। यहां से ऑटोरिक्शा लेकर ये लोग बोरीवली की ओर गए और फिर एक ट्रेन पर चढ़ गए। दोनों को सीसीटीवी कैमरे में सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications