राज ठाकरे के NDA को समर्थन देने पर भड़के संजय राउत, 'कौनसी फाइल खुली कि मन बदल गया...'

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को एनडीए को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की खूब प्रशंसा भी की थी। मनसे प्रमुख द्वारा एनडीए को बिना शर्त समर्थन देने के ऐलान के बाद अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है।

संजय राउत ने कहा कि जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए बना एक संगठन अपने 'दुश्मनों' का समर्थन करता है तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है। उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे की तरफ से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन 'महायुति' को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

sanjay-raut-target-mns-raj-thackeray

संजय राउत ने कहा, "अब ऐसा अचानक क्या चमत्कार हो गया, ये बात हमें उन्हीं (राज ठाकरे) से पूछनी चाहिए। आप अचानक से पलटकर महाराष्ट्र के दुश्मनों को समर्थन दे रहे हो, आप जनता को क्या बताओगे? इसके पीछे क्या कारण है?"

संजय राउत ने आगे कहा, "राज ठाकरे अपनी पार्टी के प्रमुख हैं। यही राज हैं जिन्होंने ऐलान किया था की मोदी और अमित शाह जी को पांव रखने नहीं देगें, तब वो महाराष्ट्र के दुश्मन थे। अब राज ठाकरे ने अचानक पलटी मारी है। क्या जादू हुआ है, कौनसी फाइल खोली गई है, जिसकी वजह से राज ठाकरे ने बीजेपी को समर्थन दिया है।"

बुधवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रही है। संजय राउत ने कहा कि, "बीजेपी ने अपना असली रंग दिखा दिया है। हम स्पष्ट हैं, जो कोई भी महाराष्ट्र को तोड़ने की कोशिश करेगा, शिवसेना उसका डटकर मुकाबला करेगी। बीजेपी ने पार्टी में सभी गुंडों, भ्रष्ट और गलत काम करने वालों को शामिल किया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+