कौन है सलमान के घर पर फायरिंग करवाने वाला शख्स, मूसेवाला की हत्या में भी है वांटेड, 2021 में जेल से निकला और..
Who is Anmol Bishnoi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर गोली चलने की घटना ने सबको चौंका दिया है। सलमान के घर पर फायरिंग करवाने के पीछे तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (awrence Bishnoi) के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है।
अनमोल बिश्नोई भी कई मामलों में वांटेड है। पुलिस को उनकी तलाश है। सलमान खान पर हुए हमले के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है।

अनमोल बिश्नोई ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि,
'सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो, यह पहली और आखिरी चेतावनी है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी। जिस दाउद इब्राहिम और छोटा शकील को, तुमने भगवान मान रखा है, उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं, बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम, जय भारत।'
क्यों सलमान खान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई का गैंग?
सलमान खान को पहले भी कई बार यह गैंग 1998 में राजस्थान में काले हिरण की हत्या के मामले में कथित संलिप्तता के कारण सलमान खान को निशान बना रही है। जिसके बाद सलमान को y+ कैटेगरी की सुविधा दी गई है। बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों को पवित्र माना जाता है और लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया कि वह तब से सलमान खान से परेशान हैं।

Meet Anmol Bishnoi: कौन है अनमोल बिश्नोई?
- अनमोल बिश्नोई, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। अनमोल बिश्नोई पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत 18 आपराधिक मामलों दर्ज हैं।
- अनमोल बिश्नोई का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी नाम शामिल है। मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस केस में अनमोल बिश्नोई वांटेड है। भारत सरकार और पंजाब पुलिस को इसकी तलाश है।
- रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल अनमोल बिश्नोई भारत में नहीं है। अनमोल बिश्नोई के कनाडा में छिपे होने का संदेह है।
- अनमोल बिश्नोई कई बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है। अनमोल जोधपुर जेल में कुछ सालों तक बंद था। 7 अक्टूबर 2021 को उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
- बताया जा रहा है कि जोधपुर जेल से निकलने के बाद से ही वह भारत छोड़कर भाग गया और कनाडा में छिपा हुआ है। कनाडा में रहकर ही वह बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है।
- मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने कहा कि वे अनमोल बिश्नोई के फेसबुक पोस्ट की जांच कर रहे हैं, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications