वरुण और नताशा के बेवी शावर में शमिल हुये करीबी रिश्तेदार, मीरा कपूर ने शेयर की क्यिूट सी तस्वीर
Varun And Natasha Baby Showar: नताशा दलाल को एक वक्त में काफी ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा था। वरुण धवन और नताशा की शादी के लेकर लोगों ने इन्हें काफी ट्रॉल किया था, क्योंकि फैंनस को वरुण और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ में अच्छी लगती थीं।
लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही वरुण नताशा को डेट कर रहे थें। एक फेमस एक्टर बनने के बाद भी उन्होंने हमेशा मीडिया और लोगों को यह बताया, कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

24 जनवरी, 2021 को वरुण और नताशा ने अलीबाग में शादी कर ली। अब दोनों माता-पिता बनने वाले है और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इससे पहले नताशा का बेवी शावर किया गया।
21 अप्रैल, 2024 को नताशा के दोस्तों और परिवार ने एक बेबी शावर पार्टी की मेहमानदारी की। हालांकि, इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो अभी तक सामने नहीं आए हैं। लेकिन वरुण और नताशा के फैंन पेज से इवेंट के कुछ फॉटोज और वीडियो वायरल हो रही है।
साथ ही, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक तस्वीर पोस्ट की। टू-टियर वेनिला केक में टॉप पर एक प्यारे पिंक रेनबो के साथ एक बड़ा टेडी था। केक के किनारे पर लिखा था, बधाई हो नेट्स और वीडी।

वरुण और नताशा के बेवी शावर इंवेट की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम में veeduu_natsy_funclub नाम के अकाउंट से शेयर की गयी है। नताशा अपने बेबी शावर में सिंपल लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके कुछ दोस्त उनके साथ दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications