सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन
मुंबई, जून 16: सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर आ सामने आ रही है। बंगाली एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता का लंबी बीमारी के चलते बुधवार दोपहर को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी के रोगों से जूझ रही थीं। यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वातिलेखा सेनगुप्ता 71 वर्ष की थीं और उनके परिवार में पति रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता और बेटी सोहिनी है।

सोहिनी ने कहा कि उनकी मां का निजी अस्पताल में पिछले 24 दिन से उपचार चल रहा था और अपराह्न लगभग तीन बजे उनका निधन हो गया। स्वातिलेखा को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। वह अपने पति और बेटी के साथ नन्दीकर थियेटर समूह चलाती थीं। रवीन्द्रनाथ टैगोर के उपन्यास पर आधारित सत्यजीत रे की फिल्म 'घरे बैरे' में स्वातिलेखा ने बिमला का किरदार निभाया था।
स्वातिलेखा ने 1970 में अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर से की थी। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'घरे बाइरे' के अलावा नंदिता रॉय-शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'बेला शेष' और 'बेलाशुरु', राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित 'धर्मजुद्धा' जैसी फिल्मों में काम किया था।
एक्ट्रेस स्वातिलेखा सेनगुप्ता की बेटी सोहिनी भी एक लोकप्रिय कलाकार हैं और अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। सोहिनी बताया कि, मेरी मां एक अच्छी इंसान और बेहतरीन कलाकार थीं। उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। वह एक स्वर्ण पदक विजेता थीं। उन्होंने बहुत से लोगों की मदद की। वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।
-
'जरा सी भी शर्म नहीं', Nora Fatehi के गाने पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत, खुलेआम कही ऐसी बात -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Dhurandhar 2 को रिलीज से पहले लगा बड़ा झटका, पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल, जानें क्या हुआ फिल्म के साथ -
Dhurandhar 2 Facts: प्रधानमंत्री से अतीक अहमद तक, 'धुरंधर 2' देखने से पहले जान लीजिए ये 5 फैक्ट्स -
Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल -
'सरके चुनरिया' सॉन्ग विवाद में नया मोड़, Nora Fatehi का बड़ा बयान, खोला AI पोस्टर का राज -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका, ओपनिंग पर टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड -
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है', क्यों भड़के 'निरहुआ'? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद -
Ustad Bhagat Singh X Review: क्या चला पवन कल्याण का जादू? किसी ने कहा सुपरहिट तो कुछ बोले बोरिंग -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम!












Click it and Unblock the Notifications