महाराष्ट्र में उद्धव की पार्टी को उम्मीदवारी वापस लेने पर MLC का ऑफर! MVA में क्यों आई ऐसी नौबत?

Lok Sabha Election 2024 Maharashtra: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन एमवीए के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा हो चुकी है। शिवसेना (यूटीबी) ने कई सीटों पर पहले एकतरफा नामों का ऐलान किया था, जिसके बाद कांग्रेस और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी भी उसके लिए तैयार हो गई थी। लेकिन, लगता है कि अभी भी इसमें उलझन कायम है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अब कांग्रेस चाहती है कि उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट लेकर भी, इसके बदले उसे सांगली सीट दे दे।

lok sabha election maharashtra mva

कांग्रेस ने दिया उम्मीदवारी वापसी पर एमएलसी बनाने का ऑफर
दिलचस्प बात है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सिर्फ उद्धव को ही यह ऑफर नहीं दिया गया है, बल्कि सांगली सीट से चुनाव लड़ रहे शिवसेना (यूटीबी) के उम्मीदवार चंद्रहार पाटिल को भी उम्मीदवारी से हटने पर एमएलएसी बनाने का वादा किया जा रहा है।

कांग्रेस के बागी ने बढ़ा रखी है एमवीए की दुविधा
तथ्य यह है कि सांगली सीट पर कांग्रेस पार्टी के बागी विशाल पाटिल भी नामांकन कर चुके हैं, जिसको लेकर खुद उद्धव कांग्रेस को ऐसे लोगों से निपटने के लिए भी कह चुके हैं। सांगली सीट से बीजेपी की ओर से मौजूदा सांसद संजय काका पाटिल ही इस बार भी मैदान में ताल ठोक चुके हैं।

उद्धव से सकारात्मक जवाब की उम्मीद- कांग्रेस नेता
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है, 'हमने उद्धव ठाकरे को मुंबई नॉर्थ के बदले सांगली सीट देने का प्रस्ताव दिया है। हमें उद्धव ठाकरे और के साथ-साथ चंद्रकांत पाटिल की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।'

सांगली दें, मुंबई नॉर्थ लें- कांग्रेस का उद्धव को ऑफर
उनका कहना है कि 'अगर चंद्रकांत पाटिल अपनी उम्मीदवारी वापस ले लेते हैं तो हम मुंबई नॉर्थ सीट के साथ-साथ उन्हें एमएलसी का ऑफर देने के लिए भी इच्छुक हैं। पाटिल के लिए यह दोनों हाथों में लड्डू की तरह है।'

कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता की दलील है कि सांगली में भले ही वह हार रही है, लेकिन यह पार्टी की परंपरागत सीट है। 2019 में पूर्व सीएम वसंत दादा पाटिल के बेटे विशाल पाटिल बीजेपी प्रत्याशी से 1.5 लाख से कुछ ज्यादा वोटों से हारे थे। लेकिन, तब वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) को 3 लाख से ज्यादा वोट मिले थे।

तो तीसरे नंबर पर रहेगी शिवसेना (यूबीटी)- कांग्रेस
उनके मुताबिक, '2019 में विशाल पाटिल को हराने में वीबीए ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इस बार वीबीए कोई बड़ी ताकत नहीं है। इसलिए कांग्रेस को लगता है कि उसके उम्मीदवार के यहां से जीतने का चांस है। शिवसेना (यूटीबी) की तुलना में हमारा यहां मजबूत आधार है। अगर विशाल पाटिल निर्दलीय लड़े तो शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहेंगे।'

उद्धव जमीनी सच्चाई को स्वीकार करें- कांग्रेस
उन्होंने आगे कहा, 'उद्धव ठाकरे और चंद्रहार पाटिल को जमीनी सच्चाई समझनी चाहिए और कांग्रेस का ऑफर मान लेना चाहिए। भाजपा को विशाल अंतर से हराने का यह बहुत बढ़िया मौका है।'

मुंबई नॉर्थ सीट बीजेपी के लिए मानी जाती है सुरक्षित
दूसरी बात ये है कि मुंबई नॉर्थ की सीट जो कांग्रेस उद्धव की पार्टी के लिए छोड़ना चाह रही है, उसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां से पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि यह सीट उनके लिए सुरक्षित है, तभी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के बदले इस बार लोकसभा के रास्ते संसद आने को कहा है।

2019 में बीजेपी उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने यहां से कांग्रेस की हाई-प्रोफाइल प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को 4,65,247 वोटों से हराया था। वहीं, सांगली में बीजेपी प्रत्याशी संजय काका पाटिल ने तब स्वाभिमानी पक्ष के प्रत्याशी विशाल पाटिल को 1,64,352 वोटों से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+