बचपन से वेजिटेरियन थीं मिस इंडिया, फिल्म के लिए खाना पड़ा मीट
Manushi Chhillar Miss World: साल 2017 में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनने वाली मानुषी छिल्लार और हाल ही में आई फिल्म"बड़े मियां छोटे मियां" में नज़र आईं एक्ट्रस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया हैं।
मानुषी ने बताया, कि वो बचपन से वेजिटेरियन थीं मगर इस फिल्म के लिए उन्हें मीट खाना पड़ा। मानुषी ने ये भी बताया, कि उनके डाइट में इस बड़े बदलाव की वजह क्या थी। उन्होंने कहा,कि अपने डाइट में मीट शामिल करने से फिल्म में ऑवर साइज सूट में उन्हें बहुत मदद मिली।

झूम के साथ एक इंटरव्यू में मानुषी ने बताया, कि उन्होंने बचपन से कभी भी मीट नहीं खाया था। वो हमेशा से वेजिटेरियन रही उन्होंने कहा "मैंने खुद को कह दिया था कि मैं कभी मीट नहीं खाऊंगी"
फिर उन्हें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" मिली फिल्म के लिए उन्हें अपना खाना बदलना पड़ गया। वह एक दूसरे फिल्म के लिए शूट कर रही थीं और उन्हें कोविड हो गया था।
मानुषी ने कहा,"मैं डर गई थी क्योंकि मैं नहीं चाहती थी, कि मेरा वजन कम हो" फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में मानुषी ने एक आर्मी ऑफिसर का कैरेक्टर प्ले किया हैं, जिसका नाम "कैप्टन मिशा" हैं। शरीर में प्रोटीन मेंटेन करने के लिए उनके पिता ने उन्हें मीट खाने की सलाह दीं।
मानुषी ने बताया, कि उनके पिता डॉक्टर हैं और उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि उनके शरीर को बराबर प्रोटीन मिलता रहें। वो खुद मानुषी के खाने पर नजर रखते थें, मानुषी ने बताया, कि मैंने उनसे कहा कुछ ऐसा बनाएं जो चिकन जैसा ना दिखे। वो टेबल पर साथ बैठकर मुझे देखते रहते थें और जबरदस्ती मुझे खाना खत्म करने कहते थें।
इस बदलाव का फायदा बताते हुए मानुषी ने कहा,"हमने जॉर्डन, स्कॉटलैंड, और लंदन जैसी जगहों पर शूट किया। वहां खाने में बहुत कम वेजिटेरियन ऑप्शन रहते थे। तो मुझे मीट से आराम से प्रोटीन मिलता रहा।"
फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" 11 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुआ और दूसरे हफ्ते में फ्लॉप हो गयी। फिल्म में मानुषी के साथ अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉप, अलाया एफ और सोनांक्षी सिंह भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications