'सलमान खान ये ट्रेलर था, अब गोलियां घर पर नहीं...', लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने करवाया हमला, fb पर लिखी ये बात

Salman Khan Lawrence Bishnoi:बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। एक वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के घर पर हमला तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई (Anmol Bishnoi) ने करवाया है। हालांकि मुंबई पुलिस की ओर से अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Salman Khan Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी ली है। अनमोल बिश्नोई ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि,ये सिर्फ सलमान खान के लिए एक ट्रेलर की तरह है। यह सलमान खान के लिए पहली और आखिरी चेतावनी है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि अब गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी। (वनइंडिया हिंदी इस वायरल फेसबुक पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है)

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखा,

''हम अमन चाहते हैं, जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही, सलमान खान हमने यह तुम्हें ट्रेलर दिखाने के लिए किया है। ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो, यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगे और जिस दाउद इब्राहिम और छोटा शकील को, तुमने भगवान मान रखा है, उसके नाम के हमने दो कुत्ते पाले हुए हैं, बाकी ज्यादा बोलने की मुझे आदत नहीं जय श्री राम, जय भारत, (Lawrence bishnoi group)''

सलमान खान के घर पर सुबह 5 बजे हुए हमला

सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग हुई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की।

गोलियां वहीं चलाई गई थी, जहां फैंस से दो दिन पहले ईद पर सलमान खान मिले थे। गोली सलमान खान के घर के अंदर भी गिरी है। फायरिंग के वक्त सलमान खान में थे। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो अज्ञात हमलावरों को बाइक पर देखा जा सकता है। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ है। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की क्वालिटी अच्छी नहीं है और अंधेरा होने की वजह से बाइक का नंबर साफ दिख नहीं पा रहा है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को साफ करने की कोशिस में लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+