"मैं प्राइवेट इंसान हूं" खरीदा सुशांत सिंह राजपूत का अपार्टमेंट? एक्ट्रेस ने बताया सच
ADAH SHARMA BUYING SHUSHANT HOUSE: पिछले साल खबर आई थी की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में स्थित अपार्टमेंट खरीद लिया है। जी हां उसी अपार्टमेंट में जहां सुशांत अपनी मौत से पहले रहा करते थें और उनका डेथ बॉडी भी इसी अपार्टमेंट में पाया गया था।
सुशांत की मौत 14 जून 2020 को कथित रूप से सुसाइड से हुई थी। सिद्धार्थ कन्नन संघ बातचीत में अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या उन्होंने सुशांत का सी फेसिंग घर खरीद लिया है या नहीं?

इस पर अदा शर्मा ने जवाब में कहा, कि वह प्राइवेट इंसान है। अदा शर्मा बोली अभी के लिए मैं कहूंगी कि मैं सभी के दिलों में रहती हूं। किसी भी बात का सही वक्त होता है, तो उसे उसी वक्त में किया जाना चाहिए।
जब वह वक्त आएगा तब मैं बता दूंगी कि मैं कहां रहती हूं। जब मैं वह जगह देखने गई थी, तो मीडिया के अटेंशन से परेशान हो गई थी।
अदा शर्मा ने कहा,"मैं प्राइवेट इंसान हूं मुझे अपनी फिल्मों के लिए लोगों की नजरों में रहना पसंद है, लेकिन मैं हमेशा प्राइवेट रही हूं। मैं अपनी प्राइवेसी को गार्ड करती हूं" अदा ने आगे कहा मैंने यह भी सोचा था, कि किसी ऐसे शख्स के बारे में बात करना सही नहीं है जो अब इस दुनिया में है ही नहीं।
सुशांत एक ऐसे एक्टर थें, जिन्हें लेकर मेरे मन में बहुत इज्जत है। मुझे लोगों का यूं ही छोटे बातों पर कमेंट करना पसंद नहीं। मैंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कुछ कमेंट पढ़े थे। आप मुझे ट्रोल कर सकते हो, लेकिन उसे मत करो। क्योंकि जो अब इस दुनिया में है ही नहीं उसके बारे में बुरा भला बोलकर भी क्या मिल जायेगा।
अदा शर्मा ने कहा कि वह कहां रहती है इस बारे में जल्द बताएंगी, लेकिन अभी बस वह लोगों के दिल में बिना किराए के रह रही हैं। एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म "बस्तर- द नक्सल स्टोरी" में देखा गया था, जो एक रियल स्टोरी पर बेस्ट है।












Click it and Unblock the Notifications