एयरटेल का जियो पर एक और धमाका, 4G हॉटस्पॉट और डोंगल के दामों में 50% की कटौती

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने पर बाकी की टेलिकॉम कंपनियों को बड़ा नुकसान हुआ। अपने ग्राहकों को बचाए रखना और नए ग्राहक बनाना इन कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया। इसी चुनौती के चलते एयरटेल ने एक बार फिर से रिलायंस जियो पर प्राइस वार किया है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अपने 4G हॉटस्पॉट और 4G डोंगल की कीमत में 50% तक की कटौती कर दी।

 Airtel Slashes Rates of 4G Hotspot and 4G Dongle by 50% to Counter Jio
जियो इफेक्ट के चलते एयरटेल ने अपने हॉटस्पॉट और डोंगल की कीमत में 50 प्रतिशत की कटौती कर लोगों को तोहफा दिया है। कटौती के बाद अब एयरटेल के 4जी हॉटस्पॉट की कीमत 999 रुपए है, जो की पहले 1950 रुपए थी। वहीं एयरटेल 4G डोंगल अब आप मात्र 1500 रुपए में ले सकते हैं, जबकि पहले इसकी कीमत 3000 रुपए थी।

आपको बता दें कि इससे पहले रिलायंस जियो ने अपने जियोफाई की कीमत में कटौती कर 999 रुपए कर दी थी, जिसके बाद एयरटेल ने भी कीमत में कटौती की है। यहां आपक बता दें कि एयरटेल का ये ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान के लिए आपको 500 रुपए का एडवांस पेमेंट करना होगा, जो अगले बिल में एडजस्ट किया जाएगा। वहीं आप को कम से कम 499 रुपए का पोस्टपेड प्लान लेना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+