Airtel के 599 ₹ के रिचार्ज पर 1 साल तक फ्री में देखें Hotstar- Amazon Prime
Airtel launches new family plan, एयरटेल कई फैमिली प्लान्स लेकर आई है। एयरटेल के फैमिली प्लान्स में 599 से लेकर 1499 तक के ऑफर मिल रहे है। साथ ही कई अन्य सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहे हैं।

Airtel launches new family plan, एयरटेल ने अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनी जियो से मुकाबला करने के एक नया फैमिली प्लान उतारा है। इस फैमिली प्लान में एक नंबर को रिचार्ज करने पर 2 से लेकर 5 नंबर तक एक्टिवेट कर सकते हो। लेकिन इसके साथ इन यूजर्स को कई अन्य शानदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं। जिसमें कंपनी एक साल तक फ्री हॉटस्टार और अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी दे रही है। ये सारे फैमिली प्लान एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को दे रहे हैं।
कंपनी की साइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, 599 रुपये से लेकर 1,499 रुपये का हर महीने का प्लान लिया गया है। इन फैमिली प्लान्स में 105 से लेकर 320GB डेटा मिल रहा है। साथ ही 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन, हैंडसेट प्रोटेक्शन, Xstream मोबाइल पैक और Wynk प्रीमियम का एक्सेस मिलता है।
599 वाला प्लान
एयरटेल 599 रुपये के फैमिली रिचार्ज प्लान में परिवार के दो यूजर्स का मोबाइल चल जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को 75GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा एक साल के लिए Disney + Hotstar और Amazon Prime फ्री मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलेंगे। एडिशनल कनेक्शन को भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
799 वाला प्लान
एयरटेल ने 799 रुपए और 998 रुपए में दो नए 'ब्लैक फैमिली' प्लान भी लॉन्च किए। 799 रुपए के प्लान में दो पोस्टपेड कनेक्शन और 105GB इंटरनेट मिल रहा है। इसके अलावार 350+ SD चैनल, Airtel Xstream, Disney+Hotstar की 1 साल की और Amazon Prime और Netflix के छह महीने की मेंबरशिप दे रहा है। इसी तरह, 998 रुपये के प्लान में 105GB इंटरनेट मिल रहा है। 40Mbps अनलिमिटेड डेटा के साथ ब्रॉडबैंड कनेक्शन, Airtel Xstream, एक साल का Disney+Hotstar और छह महीने का Amazon Prime मिल रही है।
1499 वाला फैमिली प्लान
एयरटेल के पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में 5 मोबाइल एक्टिव रह सकते हैं। एयरटेल के इस प्लान में एक मेन यूजर के साथ 4 और सदस्य इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 200 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा एक साल के लिए Amazon Prime फ्री मिलेगा। इस प्लान में अन्य चार यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें भी एडिशनल डेटा दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications