एयरटेल के मालिक सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन का मानद नाइटहुड सम्मान, हासिल करने वाले पहले भारतीय
भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को ब्रिटेन की राजशाही की ओर से मानद नाइटहुड सम्मान से सम्मानित किया गया है। मित्तल को बुधवार को ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा अपने सबसे बड़े अवार्ड मानद नाइटहुड नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE) से सम्मानित किया गया।
मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक मित्तल यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नागरिक हैं। 66 वर्षीय सुनील भारती मित्तल को ये सम्मान यूनाईटेड किंगडम के राजा किंग्स चार्ल्स तृतीय की तरफ से ये सम्मान भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने की दिशामें योगदान के लिए मिला है।

सम्मान की घोषणा के बाद सुनील भारती मित्तल ने कहा, "मैं किंग चार्ल्स से यह सम्मान पाकर बहुत अभिभूत हूं। ब्रिटेन और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं, जो अब और अधिक सहयोग के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मैं हमारे दो महान देशों के बीच आर्थिक और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
मित्तल ने कहा, "मैं यूके सरकार का आभारी हूं, यूके की सरकार व्यापार की जरूरतों पर ध्यान दे रही है। सरकार से समर्थन मिल रहा है, जिससे निवेश आकर्षित हो रहा है।" मित्तल भारत-ब्रिटेन CEO फोरम और यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में वाइस चांसलर के सर्कल ऑफ एडवाइजर्स का हिस्सा हैं।
ब्रिटिश सरकार की तरफ से नाइटहुड का सम्मान स्थानीय समुदायों या व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह आमतौर पर राजनयिक सेवा और विदेश सेवा के लिए ब्रिटेन के लोगों को दिया जाता है। यह सम्मान विदेशों में स्थित ब्रिटिश नागरिकों या विदेशी नागरिकों को मानद रूप से भी दिया जाता है।
सुनील भारती मित्तल को 2007 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के दौरान अफ्रीकी आर्थिक एकीकरण पर बी20 इंडिया एक्शन काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह सतत विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ/यूनेस्को ब्रॉडबैंड आयोग में एक सेवारत आयुक्त भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications