Airtel ने उतारा 35 दिनों का धमाकेदार प्लान, मिल रहा है असीमित कॉलिंग और डेटा
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल समय-समय पर अपने कस्टमर्स के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान लेकर आती रहती है। एयरटेल ने हाल ही में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान लॉन्ग वैलेडिटी वालों के लिए है।
एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान 289 रुपये की कीमत पर पेश किया है। जो 35 दिनों की वैधता के साथ आता है। अभी तक आप 28 या 30 दिनों के प्लान यूज कर रहे थे। लेकिन कंपनी ने इस बार 35 दिनों वाला प्लान लॉन्च किया है।

289 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के 289 रुपये वाले इस नए प्रीपेड प्लान में 35 दिनों की वैलेडिटी दी जा रही है। इस प्लान में 4 जीबी डेटा के साथ 300 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है।
अगर आप इस रिचार्ज प्लान को एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करते हैं, तो अपोलो 24x7 सर्कल, मुफ्त हेलोट्यून्स, और विंक म्यूजिक मुफ्त सब्सक्रिुप्शन भी मिलता है। इसके अलावा एयरटेल के यूजर्स इस प्लान में 5 जी अनलिमिडेट डेटा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं वोडाफोन आइडिया भी 289 रुपये के प्रीपेड प्लान में 4GB डेटा और नलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है, लेकिन उनके इस प्लान की वैलेडिटी 48 दिनों की है। साथ ही में 600 एसएमएस भी दे रहे हैं। हालांकि इस प्लान में एडिशनल सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
199 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी यूजर को 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा दे रही है। अगर आप डेली ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो आपके लिए 289 रुपये प्लान बेस्ट साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications