Airtel ने उतारा जबरदस्त इंटरनेट प्लान, मात्र 49 रुपए में दे रहा है 6GB डेटा

एयरटेल ने चुपचाप अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान जोड़ा है। इस नए प्लान में 6GB बल्क डेटा प्रदान किया जा रहा है।

Airtel launches cheap internet plan, giving 6GB data for just Rs 49

Airtel data rechage, एयरटेल ने हाल ही में एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। एयरटेल इस नयए प्लान में 6 GB तक इंटरनेट डेटा दे रहा है। एयरटेल यूजर्स इसे डेटा वाउचर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयरटेल का यह नया डेटा रिचार्ज उन यूजर्स के लिए हैं जो अपना रोज का डेटा खत्म कर चुके होते हैं और उन्हें एक्ट्रा डेटा की जरूरत रहती है। 49 रुपए के इस रिचार्ज में एयरटेल 6 जीबी डेटा दे रहा है।

49 रुपए वाला प्लान

एयरटेल द्वारा पेश किए गए इस नए प्रीपेड प्लान में 1 दिन की वैधता के साथ 6 जीबी डेटा दिया जा रहा है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्रीपेड डेटा वाउचर कोई स्टैंडअलोन प्लान नहीं है। इसका मतलब है कि इस नए डेटा प्लान का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को बस एक एक्टिव बेस प्लान की जरूरत होगी।

कंपनी का कहना है कि, ये प्लान उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है। जिन्हें एक विशिष्ट अवधि के लिए अतिरिक्त डेटा की आवश्यकता होती है। खासकर जब वे वाईफाई की पहुंच से बाहर होते हैं।

इसके अलावा एयरटेल अपने यूजर्स को कई अन्य डेटा रिचार्ज प्लान मुहैया कराता है। अगर आप अपने डेटा रिचार्ज की वैलिडिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी एयरटेल की बास्केट में कई प्लान मौजूद हैं।

अन्य डेटा प्लान

58 रुपये के डेटा प्लान में 3 जीबी डेटा मिल रहा है। इसकी वैधता आपके मौजूदा बेस प्लान के जिनती ही रहेगी।

एयरटेल के 98 रुपये वाले प्लान में 5 जीबी डेटा मिलता है। इसकी वैधता आपके मौजूदा बेस प्लान के जिनती ही रहेगी। इस प्लान में यूजर्स को Wynk Music जैसे बैनिफिट्स मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+