Airtel लेकर आया 148 ₹ का धमाकेदार ऑफर, फ्री में मिल रहा है एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन
एयरटेल अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर शानदार प्लान्स ऑफर करता रहता है। भारती एयरटेल ने मुफ्त एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन के साथ 148 रुपये की कीमत का एक नया डेटा पैक अपने यूजर्स के लिए पेश किया है।
एयरटेल के 148 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 15GB डेटा दिया जाता है और यह यूजर्स के पहले से मौजूद रिचार्ज प्लान पर एक ऐड-ऑन डेटा वाउचर है। 148 रुपये का प्लान डेटा वाउचर किसी भी मौजूदा प्लान के समान ही वैधता के साथ आता है।

नए एयरटेल डेटा पैक के साथ यूजर्स को कोई भी टॉकटाइम या एसएमएस जैसे बैनिफिट्स ऑफर नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस डेटा प्लान के साथ यूजर्स को कई अन्य बैनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
पैक में यूजर्स को मुफ्त एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। एयरटेल उपयोगकर्ता 28 दिनों के लिए SonyLIV प्रीमियम, इरोज नाउ, होइचोई, लायंसगेट प्ले और अधिक सहित 15 ओटीटी में किसी एक को चुनकर महीनेभर आनंद ले सकता है।
एयरटेल ने अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ एक्सस्ट्रीम प्ले (पूर्व में एयरटेल एक्सस्ट्रीम) की पेशकश कर रहा है। एक्सस्ट्रीम प्ले 15 से अधिक ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच प्रदान करता है।
इनमें 359 रुपये, 399 रुपये, 499 रुपये, 699 रुपये, 839 रुपये और 999 रुपये की कीमत वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान शामिल हैं। सभी प्रीपेड प्लान डेटा, अनलिमिटेड टॉकटाइम और प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications