1 मई के लागू होंगे कॉलिग और SMS को लेकर ये नए नियम, आपके लिए जानना हैं जरूरी
Mobile Calling New Rule: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। अब अनचाही कॉल और एसएमएस से छुटकारा मिल जाएगा।

Mobile Calling New Rule, अगर आप फेक कॉल और स्पैम मैसेज से परेशान हैं, तो सरकार जल्द ही इससे निजात दिलाने जा रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने 1 मई से कॉलिंग और एसएमएस के नियमों में बदलाव का फैसला किया है।
नए नियमों के तहत ट्राई 1 मई 2023 से एक ऐसा फिल्टर लगाने जा रहा है जो फोन से आने वाले फेक कॉल और एसएमएस को ब्लॉक कर देगा। जिससे यूजर्स को अनचाही कॉल और स्पैम मैसेज से छुटकारा मिलेगा।
ट्राई ने इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को आदेश जारी कर दिया है। सरकार की ओऱ से जारी इन आदेशों के बाद टेलीकॉम कंपनियां 1 मई से फोन कॉल और मैसेज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्पैम फिल्टर लगाने जा रही हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्पैम फिल्टर यूजर्स के नंबर पर आने वाली अनचाही कॉल और मैसेज को रोक देगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल ने एआई स्पैम फिल्टर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि जियो भी जल्द इसे शुरू कर सकती है।
ट्राई के आदेश के बाद 1 मई 2023 से इस सर्विस की शुरुआत हो जाएगी। आने वाले दिनों में देश की अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए एआई स्पैम फिल्टर लगाना अनिवार्य होगा। ट्राई ने 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर पर किए जाने वाले प्रमोशनल कॉल को रोकने की मांग की है।
इसके साथ ही ट्राई कॉलर आईडी फीचर लाने पर भी लंबे समय से काम कर रहा है। इस फीचर से कॉल करने वाले की फोटो और नाम डिस्प्ले होगा। हालांकि इसे लेकर टेलीकॉम कंपनियों ने चिंता जाहिर की है। कंपनियों को कहना है कि, इस सुविधा के शुरू होने के बाद ग्राहकों की प्राइवेसी को लेकर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। कंपनियां इस लागू करना नहीं चाह रही हैं।
फरवरी में ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को वितरित लेजर टेक्नोलॉजीज (डीएलटी) प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हेडर और मैसेज टेम्प्लेट को फिर से सत्यापित करने और सभी असत्यापित हेडर और मैसेज टेम्प्लेट को क्रमशः 30 और 60 दिनों के भीतर ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications