Elon Musk: भारत में जल्द एलन मस्क का स्टारलिंक करेगा डेब्यू, जियो और एयरटेल को सीधी टक्कर!
टेस्ला के मालिक और अरबपति एलन मस्क की सेटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक जल्द ही भारत में प्रदर्शन कर सकेगी। दरअसल, स्टारलिंक को नियामकीय मंजूरी जल्द मिलने वाली है। इसके लिए जांच आखिरी स्टेज में हैं। जल्द ही भारत में काम करने का लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।
स्टारलिंक से भारत में, विशेष रूप से दूर दराज और ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी में वृद्धि और व्यापक कनेक्टिविटी लाने की उम्मीद है।

एलन मस्क की स्टारलिंक प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड डिपार्टमेंट के समक्ष अपने शेयर होल्डिंग पैटर्न की जानकारी देने वाली है। जिसके बाद उसे दूरसंचार विभाग (DoT) से एक ऑपरेटिंग सर्टिफिकेट मिलेगा। दूरसंचार विभाग द्वारा एक लेटर को मंजूरी के लिए दूरसंचार सचिव नीरज मित्तल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा जाएगा। इसके बाद स्टारलिंक को सेटेलाइट कम्युनिकेशंस विंग से मंजूरी जारी कर दी जाएगी।
खास तौर पर, स्टारलिंक ने 2022 में अपने ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विसेज (जीएमपीसीएस) लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। मंजूरी मिलने के बाद, यह वनवेब और रिलायंस जियो के बाद यह लाइसेंस पाने वाली भारत की तीसरी कंपनी बन जाएगी।
भारत में स्टारलिंक की स्पीड
स्टारलिंक आमतौर पर 25 और 220 एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड प्रदान करता है, जबकि अपलोड स्पीड आमतौर पर 5 से 20 एमबीपीएस के आसपास होती है। स्टारलिंक वेबसाइट का दावा है कि अधिकांश कस्टमर्स 100 एमबीपीएस से अधिक की डाउनलोड स्पीड का अनुभव ले रहे हैं।
इस तरह की स्पीड आमतौर पर टावरों के ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं कराई जाती है। उम्मीद है कि स्टारलिंक 5जी के बजाय 4जी के बराबर स्पीड प्रदान करेगा, क्योंकि यह एक सेटेलाइट आधारित इंटरनेट प्रदाता है।












Click it and Unblock the Notifications