Airtel 5G Plan: एयरटेल का 5जी ग्राहकों के लिए धमाकेदार प्लान, रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी
Airtel 5G Plan: एयरटेल अपने 5जी ग्राहकों के लिए जबरदस्त रिचार्ज प्लान लेकर आया है। ग्राहकों को अब इस प्लान के बाद रिचार्ज से छुटकारा मिल जाएगा।
Airtel 5G Plan: टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहको को बढ़ाने के लिए लगातार इस तरह के प्लान लेकर आती रहती हैं ताकि वह उनसे दूर ना जाएं और उनके साथ बने रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार 5जी प्लान लेकर आया है, जिसमे ग्राहकों को रिचार्ज के टेंशन से आजादी दी जा रही है।
एयरटेल जो 3 महीने का 5जी प्लान लेकर आया है वह 799 रुपए का है। इस प्लान में ग्राहक को कुल 135 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलता है। यानि हर रोज ग्राहक को 1.5 जीबी का डेटा मिलता है। यह प्लान 699 और 499 रुपए के प्लान को देखते हुए लाया गया, यानि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार प्लान को ले सकते हैं।

एयरटेल के 799 रुपए के प्लान की बात करें तो इसमे 90 दिनों की वैद्यता के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। हर रोज 100 मुफ्त एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा हेलो ट्यून्स, विंक म्युजिक, फास्टैग कैशबैक के साथ अपोलो की सेवा भी मिलती है।
प्रति दिन के लिहाज से इस प्लान के तहत ग्राहकों को हर रोज 8 रुपए खर्च करना पड़ता है। यह प्लान मुख्य रूप से 5जी ग्राहकों को दिया जा रहा है। ऐसे में जो भी ग्राहक 5जी सिम और सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, वह इस रिचार्ज प्लान को ले सकते हैं।
वहीं 699 रुपए के प्लान की बात करें तो इसकी वैद्यता 56 दिन, लेकिन ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। बाकी की तमाम सुविधाएं 799 रुपए के प्लान वाली ही हैं।
एयरटेल के 499 रुपए के प्लान की बात करें तो इसमे ग्राहकों को हर रोज 3 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसकी वैद्यता 28 दिन की है। साथ ही बाकी की सेवाएं 799 रुपए के प्लान वाली ही मिलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications